फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumbh 2019: संगम पर भारतीय रंग में रंगे विदेशी मेहमान, महिलाएं बनारसी साड़ी तो पुरुष धोती-कुर्ता में

Sat, 23 Feb 2019 05:31 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Sat, 23 Feb 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Foreign deligates saw in Indian costumes at kumbh prayagraj see pictures
foreign deligates

विदेशी मेहमानों पर भारतीय संस्कृति के रंग खूब चटख हुए। उन्होंने संस्कृति को तो गले लगाया ही, परंपराओं को भी आत्मसात किया। संगम पर डुबकी लगाने के लिए कई विदेशी अतिथि भारतीय वेशभूषा में पहुंचे। कुछ महिलाएं बनारसी साड़ी, सलवार-कुर्ती और दुपट्टा में थीं, तो पुरुष कुर्ता-धोती और कुर्ता-पायजामा पहन कर संगम स्नान के लिए पहुंचे थे। उनके माथे पर तिलक-त्रिपुंड की शोभा तो देखते बन रही थी।यहां विदेशी मेहमानों ने कुंभ के अनुभवों को खुलकर साझा किया। संगम पर विदेशी अतिथियों के भारतीय पहनावा और आध्यात्मिक लगाव ने हर किसी का ध्यान खींचा।

Foreign deligates saw in Indian costumes at kumbh prayagraj see pictures
foreign deligates
क्रोएशिया से आए गोरान पेजकोविक गुलाबी रंग के कुर्ता और धोती में जब संगम पहुंचे तो उन्हें फूलमाला से लाद दिया गया। वह कुंभ में सांस्कृतिक विविधता के दर्शन की खुशी छिपा नहीं पा रहे थे। डेनमार्क की कैथोविड विच बनारसी साड़ी में धूप से बचने के लिए छतरी के बीच आईं। उनका कहना था कि ऐसा अद्वितीय दृश्य उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। चीन से पहली बार प्रयागराज पहुंचे जॉकी काले रंग के कुर्ता-पायजामा में संगम पर डुबकी लगाने आए।
Foreign deligates saw in Indian costumes at kumbh prayagraj see pictures
foreign deligates
इसी तरह कोस्टारिका की योगा प्रशिक्षिका माऊ रीमियो भी भारतीय परिधान सलवार-सूट में थीं। विदेशी अतिथियों ने पुरोहितों से माथे पर तिलक लगवाए। तरह-तरह के तिलक-त्रिपुंड उनके मस्तक पर सजे तो संगम का माहौल बदल सा गया। विदेशी अतिथियों ने कुंभ की छटा का जमकर बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Foreign deligates saw in Indian costumes at kumbh prayagraj see pictures
foreign deligates
कुंभ भ्रमण के लिए आए विदेशी प्रतिनिधियों के लिए शुक्रवार का दिन यादगार रहा। कुंभ क्षेत्र हर स्थल देख वे आश्चर्यचकित थे। मेहमानों ने इसे कभी न भूलने वाला पल बताया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल शिक्षाविदों को शोध का विषय मिला तो हांगकांग के फिल्म कलाकार ने भी कुंभ आयोजन में उम्मीदें तलाशीं। इटली के युनिवर्सिटी आफ सैनमरीनो में अर्थशास्त्री की प्रोफेसर कैरेन वैंटरीन पूर्व में भी भारत आ चुकी हैं। वह इंडियन इंस्टीटयूट साइंस में बतौर विजिटिंग प्रोफेसर आई थीं। उन्होंने बताया कि कुंभ में आकर बहुत कुछ जानने को मिला। इससे अध्ययन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Foreign deligates saw in Indian costumes at kumbh prayagraj see pictures
foreign deligates
हांगकांग से आए कलाकार जैकी आमिर खान के फैन हैं तथा सोनू सूद के मित्र। उन्होंने बताया कि वह 15 से अधिक फिल्मों में काम चुके हैं। जैकी ने कुंभ भ्रमण को अद्भुत और हमेशा याद रहने वाला पल बताया। इजराइल के एलदाद सेला का कहना था कि पहली बार भारत के प्रधानमंत्री ने वहां का दौरा किया और कुंभ के लिए आमंत्रित किया। हम भारत के प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हैं। प्रतिनिधिमंडल में शामिल फिलिस्तीन के अनवर जयोसी ने कहा कि भारत गांधी का देश है और गांधी हमारे दिल में बसते हैं। चेन्नई से ही स्नातक की पढ़ाई करने वाले अनवर ने भारत से मदद की भी अपील की। डेनमार्क की शैरलो तो पूरी तरह से भारतीय रंग में डूब चुकी थीं। उन्होंने कुंभ भ्रमण के लिए खास साड़ी खरीदी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed