फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019: 20 मिनट की बारिश ने बढ़ाई श्रद्धालुओं की परेशानी, मेला प्रशासन के दावों की खुली पोल

Fri, 25 Jan 2019 11:08 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Fri, 25 Jan 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
Many Problem in Kumbh Mela after heavy rain
rain

कुंभ मेला क्षेत्र में कल्पवास करने आए कल्पवासियों की परेशानी शुक्रवार को तेज बारिश ने बढ़ा दी। बीस मिनट की बारिश में ही तंबू (रावटी) टपकने लगे। रात में करीब आठ बजे फिर हुई बारिश ने दिन भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। लोग तंबुओं में सिकुड़े बैठे रहे। बिस्तर समेत अन्य सामान भींगने से खराब हो गया। अलाव के लिए रखी लकड़ियां भी भींग गईं। जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ से लोगों का चलना मुश्किल हो गया। कल्पवासी क्षेत्रों समेत कई सेक्टरों में शौचालय धंस गए। 

Many Problem in Kumbh Mela after heavy rain
rain

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अचानक हुई बारिश से श्रद्धालु जब तक बचाव करते, तब तक नुकसान हो चुका था। प्रशासनिक कार्यालयों और बड़े शिविरों में वाटर प्रूफ पंडाल तो बचे रहे लेकिन, तंबू लगाकर रहने वालों की दुश्वारियां बढ़ गईं। लगभग सभी बाड़ों के कोने में बने शौचालय धंस गए। कई शौचालयों की जमीन धंसक ने से गड्ढे हो गए हैं। लगभग हर सेक्टर में जलभराव और कीचड़ से मुसीबत हुई।

Many Problem in Kumbh Mela after heavy rain
rain

कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 7, 8,9, 14, 15 में हालत सर्वाधिक खराब हुई। थाना कल्पवास नगर समेत अन्य इलाकों में बारिश का पानी परेशानी बनकर आया। गंगोली शिवाला मार्ग, ओल्ड जीटी रोड, नागवासुकि मार्ग, दंड़ी बाड़ा, आचार्य बाड़ा, खाक चौक, तुलसी और हरिश्चंद्र मार्ग पर जगह-जगह पानी भरा रहा। कीचड़ का हाल यह रहा कि चकर्ड प्लेटों पर फिसलन बनी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Many Problem in Kumbh Mela after heavy rain
rain

सेक्टर 13 में कल्पवास कर रहीं कोरांव की कमला देवी ने महिला शौचालय न होने की बात कही। बताया कि महिला कल्पवासियों को भटकना पड़ रहा है। इसी सेक्टर में मथुरा से आए मचल्ले ने व्यवस्थाओं पर असंतोष जताया। कहा कि कल्पवासी शिविर को घेरा नहीं गया है। पहली बारिश में ही टेंट टपकने लगे। ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार प्रयास के बाद राशन कार्ड भी नहीं बना। मिट्टी का तेल न मिलने से परेशानी ज्यादा है। इसी सेक्टर में कल्पवास कर रहीं विमला देवी, निर्मला देवी भी खराब टेंट और पानी भरने से परेशान हैं। उनके सामने रात में सोने का भी संकट है। 

विज्ञापन
Many Problem in Kumbh Mela after heavy rain
rain

सेक्टर नौ में कल्पवास कर रहे मिर्जापुर के राघव ने बताया कि जो रावटी उन्हें मिली है, वह बारिश होने के पांच मिनट बाद ही टपकने लगी। बिस्तर के साथ अन्य सामान खराब हो गया। सेक्टर 14 में कल्पवास कर रहे सत्तन, हीरामणि. हरिशरण आदि ने बताया कि शिविरों में अंदर तक पानी भर गया। थाना कल्पवास के पास तंबू में रहने वाले प्रतापगढ़ के कैलाशनाथ मिश्रा, विवेक तिवारी, कुंडा के प्रभुनाथ मिश्रा, सरांय इनायत के यादवेंद्र दुबे समेत बीस कल्पवासियों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed