फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019: पति का हाथ पकड़ कोविता ने की पूजा, भारतीय संस्कारों के प्रति साफ दिखी गहरी आस्था

Fri, 25 Jan 2019 02:33 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Jan 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Mauritius PM and his wife In Prayagraj Kumbh Mela 2019
Kumbh 2019
सात समंदर पार से पत्नी कोविता जुगनाथ संग आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ बृहस्पतिवार को प्रयागराज के कुंभ मेले में पहुंचे तो अभिभूत रहे। जड़ों से जुड़ने की ललक और भारतीय संस्कारों के प्रति गहरी आस्था उनमें साफ दिखी।
Mauritius PM and his wife In Prayagraj Kumbh Mela 2019
Kumbh 2019
भारतीय परिधान संग हाथ जोड़कर प्रणाम करने सहित पूजन, आरती तक में भी संस्कार शामिल रहे। किसी भारतीय महिला की तरह कोविता भी पूजा के दौरान पति का हाथ पकड़े रहीं।
Mauritius PM and his wife In Prayagraj Kumbh Mela 2019
Kumbh 2019
महंत नरेंद्र गिरि ने प्रधानमंत्री प्रविंद के माथे पर चंदन का तिलक लगाया तो कोविता ने भी आगे बढ़कर अपने हाथ से माथे पर चंदन का तिलक लगा लिया। इसी तरह महंत नरेंद्र गिरि से मुखातिब होकर प्रधानमंत्री प्रविंद बोले, आशीर्वाद दें कि मैं अपने देेश और मानवता की सेवा कर सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mauritius PM and his wife In Prayagraj Kumbh Mela 2019
Kumbh 2019
स्वामी आनंद गिरि ने जब उन्हें बताया कि वर्ष 2008 में सर अनिरुद्ध जुगनाथ भी प्रयागराज आने पर लेटे हुए हनुमान मंदिर आए थे तो उनके चेहरे पर मुस्कान तिर आई। बोले, मैं जाकर उन्हें बताऊंगा कि मैं भी उसी जगह से होकर आया हूं, जहां आप गए थे।
विज्ञापन
Mauritius PM and his wife In Prayagraj Kumbh Mela 2019
Kumbh 2019
उत्सुकता में उन्होंने पूछा कि रोज कितने लोग स्नान और दर्शन करने के लिए आते हैं तो उन्होंने लेटे हनुमान मंदिर में गंगा के स्पर्श और टिकेरहने के बारे में भी स्वामी आनंद गिरि से जानकारी हासिल की। स्वामी आनंद गिरि ने मॉरीशस आने के कार्यक्रम की चर्चा की तो कोविता ने सहर्ष कहा, ‘यस, प्लीज डू कम’।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed