फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबाओं को भाया मोदी सरकार का अंतरिम बजट, बोले- ऑल इज ओके

Fri, 01 Feb 2019 09:20 PM IST
vivek shukla नागेंद्र पाल, अमर उजाला, प्रयागराज
नागेंद्र पाल, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Feb 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019: Baba and saint like Interim budget
पीयूष गोयल - फोटो : PTI

 वर्ष 2019-20 के लिए शुक्रवार को वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा 18500 करोड़ का भारी-भरकम अंतरिम बजट पेश किया गया। इसमें किसानों, करदाताओं और साठ उम्र पार कर चुके श्रमिकों के लिए पेंशन की व्यवस्था की गई है। इस बजट से जहांं सत्ताधारियों में खुशी है तो वहीं इस बजट को लेकर विपक्षियों में सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं है। कोई इसे चुनावी बजट बता रहा तो कोई इसे जुमलेबाजी वाली सरकार का बजट बताकर प्रतिक्रया दे रहा है।वहीं बाबाओं को मोदी बजट बहुत भाया।  प्रस्तुत है इस बजट पर बाबाओं का नजरिया। 

kumbh 2019: Baba and saint like Interim budget
Jiyar swami
जीयर स्वामी ने कहा कि देश में श्रमिकों की सबड़ी समस्या रही है कि साठ वर्ष बिताने के बाद इनका गुजारा होना मुश्किल हो जाता है। इसके चलते पूरा जीवन ये नर्क की तरह बीताते हैं। ऐसे श्रमिकों के लिए मोदी का बजट लाठी का सहारा साबित होगा। इन्हें प्रतिमाह तीन हजार रूपये मासिक पेंशन के रूप में दी जाएगी। इसके लिए श्रमिकों को श्रमयोगी मनधन योजना के तहत प्रतिमाह सौ रूपये का योगदान देना होगा। 
kumbh 2019: Baba and saint like Interim budget
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यह बजट देशहित में दिया गया बजट है। इससे सभी वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। मोदी सरकार  के वित्त मंत्री में महिला, युवा, बेरागार, किसान आदि हर पहलुओं को ध्यान में रखकर बजट को पेश किया। यहां तक इस बजट में साफ घोषणा है कि देश के किसानों को 2022 तक सक्षम बना दिया जाएगा। इसके लिए फसली ऋण 11.68 लाख करोड़ का प्रावधान है। जिसका लाभ किसानों को मिलेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh 2019: Baba and saint like Interim budget
vedanti maharaj

बाबा बोले मोदी का बजट ऑल इज ओके
स्वामी डा. रामकमलदास वेदांती ने कहा कि देश का किसान मजबूत होगा तो निश्चित देश समृद्धि होगा। मोदी के बजट में आम किसानों के लिए दो हेक्टेयर की भूमि पर छ हजार का सहयोग देना सराहनीय कदम है। वह आसानी वह बेहतर खेती करने में कामयाब होंगे। आम कर दाताओं को सरकार ने काफी राहत दी। सरकार ने ढाई लाख से हटाकर पांच लाख से अधिक होने पर टेैक्स लगाना भी सराहनीय कदम है। निश्चिततौर यह बजट जनकल्याणकारी बजट है। 

विज्ञापन
kumbh 2019: Baba and saint like Interim budget
satua baba
महामंडलेश्वर सतुआ बाबा ने कहा कि टैक्स को लेकर आम आमदनी वालों की सांसे थम जाती हैं। पर सरकार ने सामान्य कमाई वालों को भी राहत देकर बड़ा काम किया है। पहले प्रतिवर्ष ढाई लाख से अधिक आमदनी वालों पर कर का प्राविधान रहा। लेकिन मोदी के बजट में आम लोगों की समस्या को समझते हुए पांच लाख कर दिया। यानि इससे अधिक रकम कमाने वालों पर टैक्स लगेगा। इससे आम लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत है। निश्चित तौर पर यह बजट कल्याणकारी है।
                                                         
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed