{"_id":"5c7529d2bdec22271a77cabd","slug":"kumbh-2019-after-five-snan-parv-devotees-crowd-continue-on-sangam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिन बाबा संगम पर शहरियों का मेला, घाट पर लगा कारों का रेला, देखें मनमोहक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन बाबा संगम पर शहरियों का मेला, घाट पर लगा कारों का रेला, देखें मनमोहक तस्वीरें
नागेंद्र पाल, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 26 Feb 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पांच स्नान पर्व बीतने और प्रधानमंत्री के डुबकी लगाकर लौटने के बाद अब शहर के लोग संगम पर उमड़ पड़े हैं। पौ फटने के साथ ही त्रिवेणी तट पर शहरियों का तांता लग गया। इसी के साथ संगम पर कारों का भी मेला लगा। वीआईपी किला घाट से लेकर संगम नोज तक के घाटों पर कुंभ में पहली बार श्रद्धालु कारों के साथ पहुंचे। लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई।
2 of 5
मेले का अंतिम स्नान माघी पूर्णिमा के साथ ही बाबा, कल्पवासियों और धार्मिक पंडालों के कथाकारों का पलायन हो गया। इनके जाते ही कुंभ के भीतर चार पहिया वाहनों के आने का सिलसिला शुरु हो गया। शहरियों के साथ-साथ आस-पास जिले जैसे प्रतापगढ़, फतेहपुर, रायबरेली से श्रद्धालु आकर संगम में आस्था की डुबकी लगाने लगे।
3 of 5
संगम नोज पर भारी लग्जरी वाहनों का जमघट होने लगा। यहां समस्त व्यवस्था धराशायी हो गई। पर मोदी के कार्यक्रम दो दिन पहले सुरक्षा के चलते मेले के भीतर चार वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिहाज से पूरे घाट को सील कर दिया गया। इनके जाने के एक दिन बाद फिर शहरियों का रेला बड़े वाहनों के साथ उमड़ पड़ा। घाट पर वाहन खड़ा कर स्नान, ध्यान कर लोग स्नान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kumbh 2019
यहां तक संगम घाट पर कपड़े बदलने से लेकर कपड़े धो रहे हैं। इनका उत्साह संगम स्नान तक नहीं थमा और यहीं पर परिवार के संग बच्चों के साथ पार्टियां भी मनाने के साथ झूलों का आनंद उठा रहे हैं। बाद में अक्षयवट दर्शन के साथ सेक्टर दो में लगे बाजार का आनंद भी ले रहे हैं। यहां पर लगे स्टालों में एक से बढ़कर एक खादी के कपड़ों का कलेक्शन हैं, जिसे लोग बड़ ही उत्साह के साथ खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Kumbh 2019
दिन में ही नहीं रात में भी संगम का किनारा गुलजार रहता है। बड़ी संख्या में लोग सूरज ढलते ही संगम आते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।