जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने मंगलवार तड़के बदला ले लिया। इस खबर के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत ने एलओसी के पार जाकर आतंकी कैंप पर हमला बोला और उनके कई आतंकवादी कैंपों को ध्वस्त कर दिया। दरअसल, सोमवार की देर रात भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर पाकिस्तान सीमा में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंप पर हमला बोला और कई कैंपों को ध्वस्त कर दिया।
पुलवामा हमले का बदला: बीजेपी सांसद ने हनुमान मंदिर में चढ़ाए सवा क्विंटल लड्डू, मनाया जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर ने सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में भारतीय वायुसेना की सफल कार्रवाई पर सवा क्विंटल लड्डू का प्रसाद भी चढ़ाया। उन्होंने सेना की कार्रवाई से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलवामा हमले के बाद ही कहा था कि हम इस हमले का बदला लेकर रहेंगें और हमने बदला ले लिया। देश के बहादुर सैनिकों ने पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकियों के एक दर्जन से अधिक ठिकानों को नष्ट कर आतंकियों और पाकिस्तान को उसकी औकात बता दिया है।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि हमारी सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के एक दर्जन से अधिक ट्रेनिंग कैम्प को नष्ट कर सैकड़ों आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया। यह वर्तमान मोदी सरकार की आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है। इस कार्रवाई के माध्यम से पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि यदि वह आतंकवाद को प्रायोजित करना बन्द नहीं करेगा तो भारत सीधी कार्रवाई करेगा। अब हमारा देश आतंकवाद को कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। सेना और सरकार को सफल कार्रवाई की बधाई।
प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी के पवन श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि, कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। पुलवामा में हुए शहीदों का बदला बड़ी दमदारी से लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का ही सीना 56 इंच का नहीं पूरे भारत वासियों का सीना 112 इंच का हो गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर सुभाष चौराहे पर घंटा घड़ियाल शंख बजाते हुए आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई वितरित कर सेना की कार्रवाई पर हर्ष व्यक्त किया।