फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumbh mela 2019: निरंजनी अखाड़े में 500 साधु बने नागा, संगम पर हुआ संस्कार पिंडदान

Tue, 29 Jan 2019 07:46 PM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: kapil kumar Updated Tue, 29 Jan 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
Kumbh mela 2019 500 saints became Naga sadhu in Niranjani akhara
Niranjani Akhara Naga

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की ओर से तकरीबन पांच सौ साधुओं को नागा बनाने के क्रम में पहला चरण पूरा हुआ। इसके तहत उन्हें संस्कार के साथ संन्यास की दीक्षा दी गई। अखाड़े की छावनी में संकल्प के बाद हर-हर महादेव के जयघोष के साथ सभी साधु संगम पहुंचे।

Kumbh mela 2019 500 saints became Naga sadhu in Niranjani akhara
Niranjani Akhara Naga

धर्मदंड लेकर निगरानी करते अखाड़े के कोतवालों की देखरेख में अखाड़े के पुरोहित आचार्य श्रीकृष्ण के आचार्यत्व में संगम किनारे जुटे साधुओं ने संगम स्नान किया। फिर स्वयं के लिए सत्रहवां पिंडदान करके संन्यासी बन गए। अवधूतों को नागा बनाने की प्रक्रिया के तहत सबसे पहले उनका मुंडन संस्कार हुआ।

Kumbh mela 2019 500 saints became Naga sadhu in Niranjani akhara
Niranjani Akhara Naga

संगम स्नान, भस्म स्नान, गोमूूत्र, गाय के गोबर, पंचगव्य, पंचामृत स्नान, संगम स्नान के बाद उन्हें लंगोटी दी गई। उनके शरीर पर लगाने के लिए बाबा विश्वनाथ मंदिर की भभूत और दंड बनाने के लिए पलाश सहित अन्य पूजा सामग्री काशी, हरिद्वार से लाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh mela 2019 500 saints became Naga sadhu in Niranjani akhara
Niranjani Akhara Naga

परंपरानुसार यज्ञोपवीत के बाद उन्हें पलाश का दंड और कुल्हड़ का कमंडल दिया गया। संस्कार के तहत पिंडदान के बाद सभी ने गंगा में पिंडों को विसर्जित किया। आधी रात के बाद विजयाहवन संस्कार किया गया। इस बीच ओम नम:शिवाय का जप चलता रहा। आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महा मंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि के आचार्यत्व में संकल्प और दीक्षा के बाद इन सभी संन्यासियों की लंगोटी खोलकर उन्हें बनाया जाएगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी, श्रीमहंत आशीष गिरि, श्रीेमहंत दिनेश गिरि सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed