रविवार को पहली बार इलाहाबाद जंक्शन पहुंची काशी महाकाल एक्सप्रेस का बम-बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया गया। स्थानीय सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, विनोद सोनकर, संगम लाल गुप्ता ने जंक्शन पर फूलों से सजी ट्रेन की अगवानी की। इस दौरान इन्हीं सांसदों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यहां से रवाना करवाया। यहां बताया गया कि 23 फरवरी से प्रत्येक रविवार यह ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन आएगी।
प्रयागराज में बम-बम भोेले के जयकारे के साथ हुआ काशी महाकाल का स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी महाकाल एक्सप्रेस के स्वागत के लिए इलाहाबाद, फूलपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के सांसद के साथ डीआरएम समेत रेलवे के तमाम आला अफसर भी मौजूद रहे। इस दौरान सांसद रीता जोशी ने ट्रेन की विशेषताओं के बारे में बताया। कहा कि भगवान शिव के तीन ज्योर्तिलिंगों को आपस में जोड़ने वाली ‘काशी महाकाल एक्सप्रेस’ से प्रयागराज ही नहीं आसपास के जिले के लोगों को भी ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर जाने में सुविधा होगी। कार्यक्रम में कैटरिंग करने वाले कर्मचारी भी पीले रंग की विशेष वेशभूषा में रहे।
सभी ने रुद्राक्ष जैसी दिखने वाली माला भी पहन रखी थी। इस दौरान जंक्शन आने पर आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने सभी सांसदों का स्वागत किया। दस मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन शाम 4.10 बजे जंक्शन से कानपुर की ओर रवाना हुई। कार्यक्रम में एडीआरएम अनुराग गुप्ता, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, सीनियर डीओएम मनु दुबे के साथ भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला, विशाल अग्रवाल, दिनेश तिवारी, विजय बहादुर सिंह, रविंद्र मिश्र, दीपक पटेल, पदुम जायसवाल, शिवेंद्र मिश्र, रवि केसरवानी, भूपेंद्र पांडेय, सुभाष वैश्य आदि मौजूद रहे।
82403 वाराणसी-इंदौर प्रत्येक रविवार शाम 05.30-05.35 बजे
82404 इंदौर-वाराणसी प्रत्येक मंगलवार रात 02.25-02.35 बजे
काशी महाकाल एक्सप्रेस के विरोध में रेलकर्मी, प्रयाग स्टेशन पर प्रदर्शन
देश की तीसरी निजी ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस के विरोध में रविवार को प्रयाग जंक्शन पर रेल कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान रेल कर्मियों ने स्टेशन परिसर पर जुलूस निकाला। साथ ही ट्रेन रवानगी के दौरान प्लेटफार्म पर ही प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की प्रयाग शाखा की ओर से शनिवार को ही एलान किया गया था कि काशी महाकाल एक्सप्रेस के विरोध में वह रविवार को प्रदर्शन करेंगे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मजदूर यूनियन के बैनर तले काफी संख्या में रेलकर्मी प्रयाग स्टेशन पहुंच गए। यहां काशी महाकाल एक्सप्रेस के निजीकरण का पुरजोर विरोध किया गया। स्टेशन पर रैली निकालने के साथ कहा गया कि रेलवे के निजीकरण के विरोध में अब आंदोलन तेज होगा।