फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में लखनऊ से आ रही एसी बस में आधी रात लूटपाट, सनसनी

Sun, 16 Feb 2020 08:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Feb 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Midnight robbery, sensation in AC bus coming from Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

कर्नलगंज में स्टैनली रोड पर लखनऊ से आ रही रोडवेज की एसी बस में शनिवार आधी रात लूटपाट की गई। बस में सवार दो लोगों के बुलाने पर पहुंचे आधा दर्जन युवक कंडक्टर को पीटने के बाद 4500 नगदी भरा बैग लूटकर भाग निकले। पुलिस ने रात में ही मुख्य समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए रुपये बरामद कर लिए। बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

Midnight robbery, sensation in AC bus coming from Lucknow
UP roadways - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव के खम्भौली, कबीरपुर निवासी कपिल कुमार (35) रोडवेज आलमबाग डिपो में कंडक्टर है। शनिवार रात वह लखनऊ से यात्रियों से भरी एसी बस लेकर वाराणसी जा रहा था, जिसे वाया प्रयागराज होकर जाना था। इसमें शहर आने के लिए प्रशांत श्रीवास्तव निवासी कीडगंज व रामफूल पटेल निवासी गऊघाट भी सवार थे। जिनसे किसी बात को लेकर कंडक्टर से विवाद हो गया। यात्रियों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। रात 1.30 बजे के करीब बस कर्नलगंज मेें स्टैनली रोड पर स्थित रॉयल मोटर के पास पहुंची।

Midnight robbery, sensation in AC bus coming from Lucknow
roadways

आरोप है कि तभी प्रशांत व रामफूल ने फोन कर आधा दर्जन युवकों को बुला लिया और कंडक्टर को पीटना शुरू कर दिया। जमकर पीटने के बाद हमलावरों ने उसे बस से नीचे खींचकर 4500 नगदी भरा बैग लूट लिया और भाग निकले। कंडक्टर के सूचना देने पर 100 नंबर पुलिस पहुंची और जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी ने बदमाशों की तलाश में मयफोर्स अलग-अलग जगहों पर छापेमारी शुरू की। साथ ही भोर होते-होते प्रशांत व रामफूल समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटे गए रुपयों में से 3800 नगद भी बरामद कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Midnight robbery, sensation in AC bus coming from Lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

यह हुए गिरफ्तार
प्रशांत, रामफूल, जीशान अहमद निवासी मेहंदौरी, प्रथम श्रीवास्तव निवासी पुराना कटरा, मो. समी निवासी हल्दी करछना, सोनू उर्फ अभिषेक निवासी सलोरी, फैजान व आदिल निवासी कर्नलगंज, शंभू उर्फ श्यामसुंदर निवासी कर्नलगंज।  

विज्ञापन
Midnight robbery, sensation in AC bus coming from Lucknow
गिरफ्तार - फोटो : gettty
इसलिए हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी प्रशांत का कंडक्टर से विवाद बस के भीतर बीयर पीने को लेकर हुआ था। दरअसल, आलमबाग डिपो पर प्रशांत व उसका साथी रामफूल बस में ही बीयर पीने लगे जिस पर कंडक्टर ने उन्हें मना किया। जानकारी पर पहुंचे रोडवेज अफसरों ने प्रशांत पर जुर्माना भी लगाया। इसी बात को लेकर वह खुन्नस खाया हुआ था और बस जैसे ही स्टैनली रोड पर पहुंची उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed