मुझ पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया है, जल्दी से अस्पताल आ जाओ... मैं मर जाऊंगा, मेरी हालत बहुत गंभीर है। रात 10:30 बजे तक घर न पहुंचने पर पत्नी सरिता ने मीडियाकर्मी पति एलएन सिंह को फोन किया तो उन्होंने यह आखिरी गुहार लगाई थी।
सूचना मिलते ही उनका बेटा राज नारायण दोस्त के संग एसआरएन अस्पताल पहुंचा जहां थोड़ी देर बाद ही एलएन सिंह ने दम तोड़ दिया। यह बताते हुए राज नारायण बिलख पड़ा। बेटे ने बताया कि पिता के पेट में गंभीर चोटें थीं। पूरा शरीर खून से लथपथ था, आंत तक बाहर आ गई थी, हाथों में पट्टी में बंधी हुई थी। यह देखकर वह सन्न रह गया।
2 of 10
स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह सहित अन्य लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले तो पता ही नहीं चला कि यह सब कैसे हो गया। 10:30 बजे मम्मी का फोन आया कि बेटा पापा को कुछ हो गया है, उन पर किसी ने हमला किया है। यह सुनते ही वह फौरन घर पहुंचा तो आगे की कहानी पता चली। मम्मी ने कहा कि पापा को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह अस्पताल जा रहे हैं। उन पर किसी ने चाकू से हमला किया है। इसके बाद मोहल्ले के एक दोस्त के साथ अस्पताल पहुंचा।
3 of 10
शकुंतला कुंज निवासी पत्रकार एलएन सिंह के घर के बाहर मौजूद पुलिस कर्मी, घर के बाहर पसरा सन्नाटा
- फोटो : पुलिस
पत्नी का बुरा हाल
मीडियाकर्मी की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे ने बताया कि पापा रोजाना 10 से 11 बजे के बीच घर आ जाते थे लेकिन बृहस्पतिवार को वह समय पर घर नहीं आए।
4 of 10
राज नारायण सिंह, बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हम सभी खाना खाने के लिए पापा का इंतजार कर रहे थे, तभी मम्मी ने उन्हें फोन कर दिया। घटना की खबर सुनकर मम्मी वैसे ही परेशान थीं लेकिन जब पापा की मौत की खबर मिली है तो घर में कोहराम मच गया।
5 of 10
पत्रकार एलएन सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुणे से बहन के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार
मीडियाकर्मी एलएन सिंह के शव का शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन पुणे में रहने वाली बड़ी बहन संगीता के प्रयागराज न आ पाने के कारण परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया। शनिवार सुबह संगीता के प्रयागराज पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।