फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj : चालीस किमी की परिधि में मानव शृंखला बना नौनिहालों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Mon, 23 Jan 2023 11:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 11:15 PM IST
सार

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे से लगभग 40 किलोमीटर की परिधि में स्कूली छात्र छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।

विज्ञापन
In a radius of 40 km a human chain was formed, giving the message of road safety.
Prayagraj News : यातायात जागरूकता के लिए सुभाष चौराहे पर बनाई गई मानव श्रृंखला। - फोटो : अमर उजाला।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे से लगभग 40 किलोमीटर की परिधि में स्कूली छात्र छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में शहर के 29 विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए। इसके अलावा एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एनएसएस, स्काउट गाइड, सिविल डिफेंस, सड़क सुरक्षा के स्टेक होल्डर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मानव शृंखला सुभाष चौराहे से चारों दिशाओं को जाने वाले मार्गों (पत्थर गिरजाघर चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, पीवीआर, रोबोट चौराहा, डीआरएम आफिस) पर विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा लगभग 40 किमी की परिधि में बनायी गयी। इसके अलावा भारत स्काउट गाइड के बच्चे बैंड बजाते नजर आ रहे थे।

In a radius of 40 km a human chain was formed, giving the message of road safety.
Prayagraj News : यातायात जागरूकता के लिए सुभाष चौराहे पर बनाई गई मानव श्रृंखला। - फोटो : अमर उजाला।

पूरे सुभाष चौराहे को तिरंगे व सुंदर फूलों से सजाया गया था। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने सुभाष चंद्र बोस संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। वहीं डीएम ने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार मौर्य ने सड़क सुरक्षा के उपायों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

In a radius of 40 km a human chain was formed, giving the message of road safety.
Prayagraj News : यातायात जागरूकता के लिए सुभाष चौराहे पर बनाई गई मानव श्रृंखला। - फोटो : अमर उजाला।

कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी, एआरटीओ प्रवर्तन अलका शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। शहर के साथ-साथ जिले की हर तहसील व ब्लाक में भी मानव शृंखला बनायी गयी। इसके अलावा सभी विद्यालयों में भी सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
In a radius of 40 km a human chain was formed, giving the message of road safety.
Prayagraj News : यातायात जागरूकता के लिए सुभाष चौराहे पर बनाई गई मानव श्रृंखला। - फोटो : अमर उजाला।

जिले में सड़क हादसों में एक साल में हुईं 750 मौतेंकार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि प्रयागराज जनपद में सड़क हादसों में एक साल के भीतर 750 मौतें हुई हैं। इनमें अधिकतर दुर्घटनाएं ओवर स्पीड की वजह से हुईं हैं। उन्होंने कहा कि जैसे सुभाष चंद्र बोस देश की आजादी चाहते थे, वैसे ही आज हम मार्ग दुर्घटनाओं से आजादी चाहते हैं। कार्यक्रम में कक्षा 8 से 12 तक के बच्चों को बुलाया गया था। ताकि उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।

विज्ञापन
In a radius of 40 km a human chain was formed, giving the message of road safety.
Prayagraj News : यातायात जागरूकता के लिए सुभाष चौराहे पर बनाई गई मानव श्रृंखला। - फोटो : अमर उजाला।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए दिया मंत्र

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के साथ-साथ आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से किया गया कार्य कभी असफल नहीं होता। इस दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई के दिनों को याद किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed