फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होलागढ़ हत्याकांड में शीघ्र हो सकता है खुलासा, लापता होमगार्ड हिरासत में, दो भाइयों और दामाद को भी पुलिस ने कानपुर से दबोचा

Wed, 08 Jul 2020 10:33 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Homeguard custody in Holagarh murder case- two brothers and son-in-law also arrested from Kanpur
prayagraj news: होलागढ़ हत्याकांड में मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : prayagraj
होलागढ़ हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को शक के दायरे में आए होमगार्ड और उसके भाइयों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। इन तीनों के अलावा पुलिस ने प्रिंस पांडे के करीब डेढ़ दर्जन दोस्तों को भी पकड़ा है। उन सब से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने बताया है कि पुलिस हत्याकांड के खुलासे के बेहद करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
Homeguard custody in Holagarh murder case- two brothers and son-in-law also arrested from Kanpur
prayagraj news: होलागढ़ हत्याकांड में मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : prayagraj
होलागढ़ के हरखपुर गांव में पिछले गुरुवार की रात वैद्य विमलेश पांडे, उनके बेटे प्रिंस पांडे, बेटी श्रेया और सृष्टि की नृशंस हत्या कर दी गई थी। चारों को धारदार हथियार से काट डाला गया था। विमलेश की पत्नी रचना पांडे भी गंभीर रूप से घायल थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की तो कई पहलू सामने आए।
Homeguard custody in Holagarh murder case- two brothers and son-in-law also arrested from Kanpur
prayagraj news: होलागढ़ हत्याकांड में मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : prayagraj

कच्छा बनियान गिरोह से लेकर साइको किलर्स के बारे में भी पुलिस ने पड़ताल की। इसी दौरान पता चला कि पड़ोस के गांव का होमगार्ड और विमलेश के परिवार में पिछले कुछ समय से काफी विवाद चल रहा था। होमगार्ड के परिवार की एक लड़की और विमलेश के बेटे प्रिंस में दोस्ती थी।

होमगार्ड ने परिवार की लड़की की शादी कहीं और तय की तो प्रिंस ने शादी तुड़वाने की धमकी दी थी। वह अपने दोस्तों को लेकर लड़की की ससुराल भी पहुंच गया था। वहां उसने सरेआम धमकी दी थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में काफी विवाद हुआ। पंचायत भी बुलाई गई थी। लेकिन कोई हल नहीं निकला तो होमगार्ड विमलेश के पास फिर पहुंचा। लेकिन कोई विवाद बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Homeguard custody in Holagarh murder case- two brothers and son-in-law also arrested from Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

पुलिस ने जब होमगार्ड की लोकेशन पता लगानी शुरू की तो पता चला कि वह हत्याकांड के दूसरे दिन से ही लापता है। बुधवार को उसे कानपुर से पकड़ा गया। होमगार्ड के साथ ही उसके दोनों भाइयों को भी पकड़ लिया गया है। होने वाला दमाद पहले से ही हिरासत में है। सब से पूछताछ की जा रही है। इन सबके अलावा प्रिंस के करीब डेढ़ दर्जन दोस्तों को भी उठाया गया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम के साथ ही एसपी गंगापार एनके सिंह, सीओ सोराव समेत तमाम अधिकारी पूछताछ में जुटे थे।

--शक के दायरे में लोगों से पूछताछ चल रही है। उम्मीद है कि जल्द खुलासा हो जाएगा। एनके सिंह, एसपी गंगा पार।

विज्ञापन
Homeguard custody in Holagarh murder case- two brothers and son-in-law also arrested from Kanpur
prayagraj news - फोटो : prayagraj

होमगार्ड के साथी से मिले महत्वपूर्ण सुराग

होमगार्ड के 1 साथी को पुलिस ने मंगलवार रात को ही पकड़ लिया था। उससे पूछताछ में पुलिस को कई क्लू मिले। जिसके आधार पर पुलिस ने बुधवार को होमगार्ड को कानपुर से पकड़ लिया। पुलिस होमगार्ड और उसके साथी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर रही है।

पारिवारिक संबंध फिर भी कोई नहीं गया था वैद्य के दरवाजे

होमगार्ड और वैद्य के बीच पारिवारिक संबंध थे। दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना-जाना था। वैद्य विमलेश समेत 4 लोगों की हत्या की खबर सुनकर भी होमगार्ड के परिवार का कोई भी शख्स उसके दरवाजे नहीं पहुंचा था। इस बात से भी लोगों का शक होमगार्ड के खिलाफ बढ़ गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed