फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गरज चमक संग बरसे बदरा, 15.7 एमएम बारिश, पारा लुढ़का

Mon, 12 Jul 2021 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Jul 2021 12:36 AM IST
सार

  • तेज चक्रवाती हवाएं शाम को हुईं सुस्त, धूप-छांव का रहेगा मौसम, बारिश के आसार, सताएगी उमस

विज्ञापन
Heavy rain in Prayagraj 15.7 mm of rain, mercury rolled down
prayagraj news : प्रयागराज में रविवार को हुई भारी बारिश से सड़कें और गलियां लबालब हो गईं। - फोटो : prayagraj

कई दिन से भटक रहे बादलों का रविवार को चक्रवाती हवाओं का साथ मिला। 32 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सक्रिय हवाओं ने कई झोंकों में गरज चमक संग तेज बारिश कराई। मौसम विभाग ने शाम पांच बजे तक 15.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। पूर्वानुमान है कि अगले चार दिन धूप-छांव का मौसम बना रहेगा। हवाओं की सक्रियता रही तो अचानक तेज बारिश के आसार हैं। इस बीच बूंदाबांदी का क्रम बना रहेगा।

Heavy rain in Prayagraj 15.7 mm of rain, mercury rolled down
prayagraj news : प्रयागराज में रविवार को हुई भारी बारिश से सड़कें और गलियां लबालब हो गईं। - फोटो : prayagraj

तेज बारिश के बाद भी शाम को उमस ने लोगों को परेशान किया। दिन में बरसा पानी रात में पारा चढ़ने से दिक्कत का कारण बना। बारिश के बाद जलभराव से लोग परेशान हुए। वातावरण में नमी की अधिकता से शाम से हावी उमस ने लोगों को बेचैन कर दिया। घर न बाहर, कहीं लोगों को उमस भरी चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिली।

Heavy rain in Prayagraj 15.7 mm of rain, mercury rolled down
prayagraj news : प्रयागराज में रविवार को हुई भारी बारिश से सड़कें और गलियां लबालब हो गईं। - फोटो : prayagraj

सात डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान
रविवार को बारिश का असर रहा कि अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री से करीब सात डिग्री लुढ़ककर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान ऊपर चढ़ने को आतुर रहा। रात का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री से बढ़कर 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की अधिकता रही। आर्द्रता अधिकतम सौ फीसदी तो न्यूनतम 81 फीसदी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain in Prayagraj 15.7 mm of rain, mercury rolled down
prayagraj news : प्रयागराज में रविवार को हुई भारी बारिश से सड़कें और गलियां लबालब हो गईं। - फोटो : prayagraj
गरज चमक संग होगी तेज बारिश, उमस रहेगी हावी
मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक अगले सप्ताह तेज बारिश के आसार हैं। बारिश का क्रम चक्रवाती हवाओं पर निर्भर करेगा। हवाएं सक्रिय हुईं तो तेज बारिश होगी। आर्द्रता और तापमान का कम अंतर गरज चमक संग तेज बारिश का कारण बनेगा। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे धूप-छांव का मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
Heavy rain in Prayagraj 15.7 mm of rain, mercury rolled down
prayagraj news : प्रयागराज में रविवार को हुई भारी बारिश से सड़कें और गलियां लबालब हो गईं। - फोटो : prayagraj

कागज पर साफ नाले उफनाए, सैकड़ों घरों में घुसा पानी

नगर निगम ने नालों की सफाई कागज पर कराई है। गंदगी और सिल्ट से नाले अभी भी चोक हैं। रविवार को हल्की बारिश में यह सच सामने आया। नाला उफनाने से गोविंदपुर की शिवपुरी कॉलोनी के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। अपट्रॉन चौराहे पर एमएनएनआईटी गेट के पास कमर तक पनी लगा रहा। शहर के जार्जटाउन, सोहबतियाबाग डॉट पुल के पास शाम तक जलजमाव से लोग परेशान हुए। अल्लापुर के मटियारा रोड, बीएचएस तुलसी पार्क, खुल्दाबाद, स्टेशन रोड, करेली के कई इलाकों में नालों के उफनाने से घंटों जलजमाव से लोग परेशान हुए। 

सुबह करीब दस बजे शुरू बारिश कई दोपहर बाद तक होती रही। दो झोंका तेज बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से फौरी राहत तो मिली, लेकिन दुश्वारियां बढ़ गईं। जगह-जगह घंटों जलजमाव रहा। कोठापार्चा, बाई का बाग चौराहे पर सीवर लाइन की खुदाई और सड़क धंसने से गड्ढे में पानी भरा रहा। यहां एक नहीं कम से कम बीस लोग गिरे। मेडिकल कॉलेज के आरओबी छोर पर शाम तक पानी लगा रहा। यहां सीवर ओवरफ्लो होने से गंदगी के बीच मजबूरी में लोग आते जाते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed