फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रजत जयंती वर्ष पर शहर की विभूतियों को ‘प्रयागराज गौरव सम्मान’

Sun, 11 Jul 2021 10:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Jul 2021 10:18 PM IST
सार

  • पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा, विभूतियों को सम्मानित कर ‘अमर उजाला’ ने की प्रेरणा देने की पहल

विज्ञापन
'Prayagraj Gaurav Samman' to the personalities of the city on the Silver Jubilee Year
prayagraj news : सर्किट हाउस में आयोजित अमर उजाला के रजत जयंती समारोह में विशिष्टजनों का अभिनंदन किया गया। - फोटो : prayagraj

‘अमर उजाला’ के प्रयागराज संस्करण के रजत जयंती वर्ष में इसकी उपलब्धियों और खुशियों को अपने पाठकों के साथ साझा करने के संकल्प के तहत रविवार को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ीं शहर की विभूतियों को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने सभी विभूतियों को बुके देने और शाल ओढ़ाने के बाद उन्हें प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। किंचित व्यस्तताओं की वजह से जो विभूतियां नहीं आ सकी थीं, उनके परिजनों या प्रतिनिधियों ने उनका सम्मानपत्र ग्रहण किया।

'Prayagraj Gaurav Samman' to the personalities of the city on the Silver Jubilee Year
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह में पद्मश्री डॉ. राज बावेजा को सम्मानित किया गया। - फोटो : prayagraj

अपने संबोधन में केशरीनाथ त्रिपाठी ने रजत जयंती वर्ष पर ‘अमर उजाला’ को शुभकामनाएं देते हुए इस पहल को सराहा। उन्होंने कहा, यह प्रतिभाओं का शहर है, यहां की विभूतियों ने राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शहर का मान बढ़ाया है। सम्मान हम लोगों में एक विशेष भाव पैदा करता है। ऐसी विभूतियों को सम्मानित करके ‘अमर उजाला’ ने प्रेरणा देने की पहल की है। विशिष्ट अतिथि मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा, विभूतियों कासम्मान करके ‘अमर उजाला’ ने शहर का मान बढ़ाया है। समाज के दर्पण की तरह हमेशा सही राह दिखाते हुए ‘अमर उजाला’ ने और अच्छा करते हुए हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

'Prayagraj Gaurav Samman' to the personalities of the city on the Silver Jubilee Year
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह में पद्मश्री डा. वी पॉल को सम्मानित किया गया। - फोटो : prayagraj

विशिष्ट अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता ‘नंदी’ ने ‘अमर उजाला’ की निष्पक्षता नीति की सराहना की। कहा, पूर्वाग्रहरहित होकर हमारी कमियों को रेखांकित करते हुए सही राह दिखाने की अखबार की भूमिका का ‘अमर उजाला’ ने सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उन्होंने रजत जयंती वर्ष पर अमर उजाला को शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
'Prayagraj Gaurav Samman' to the personalities of the city on the Silver Jubilee Year
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह में प्रो. हरिदत्त शर्मा को सम्मानित करते पूर्व राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी। - फोटो : prayagraj

‘अमर उजाला’ की ओर से बुके और स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। सर्किट हाउस सभागार में हुए सम्मान समारोह का संचालन संस्कृतिधर्मी डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्याम बाबू गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजीत कुमार, मुहम्मद आसिफ, डॉ. श्लेष गौतम, पदुम जायसवाल, हर्ष केसरी सहित अनेक विशिष्टजन मौजूद थे।

विज्ञापन
'Prayagraj Gaurav Samman' to the personalities of the city on the Silver Jubilee Year
prayagraj news : अमर उजाला रजत जयंती समारोह में राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता को सम्मानित करते पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी। - फोटो : prayagraj

जिन्हें किया गया ‘प्रयागराज गौरव सम्मान’ से विभूषित

‘अमर उजाला’ के प्रयागराज संस्करण के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को ‘प्रयागराज गौरव सम्मान’ से विभूषित किया  गया। इनमें हिंदी में दिए गए न्यायिक निर्णयों के लिए जाने जाने वाले न्यायमूर्ति अशोक कुमार, साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रो. हरिदत्त शर्मा, अंग्रेजी की जानी-मानी लेखिका प्रोफेसर नीलम सरन गौर, मेडिकल कॉलेज में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहीं पद्मश्री डॉ.राज बावेजा, कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर पद्मश्री डॉ.वी पॉल थैलियथ, अर्जुन अवार्डी तथा सभी वर्गों में राष्ट्रीय चैंपियन रहे बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed