फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 52 लोगों को किया क्वारंटीन 

Sat, 04 Apr 2020 11:41 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Apr 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Health department teams quarantine 52 people in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शाहगंज स्थित मुसाफिरखाने से क्वारंटीन सेंटरों में पहुंचाए गए लोगों के घरवालों को भी अब क्वारंटीन किया जा रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैपिड रिस्पांस टीमों को शहर के तीन खास स्थानों पर रहने वालों की सूची दी गई थी, जहां पहुंचकर टीम ने लोगों की जांच की और उन्हें क्वारंटीन कर दिया। उधर, हेरा मजिस्द से दूसरे गेस्ट हाउस में शिफ्ट किए गए नौ थाइलैंड नागरिकों के साथ 11 लोगों की भी जांच की गई।



हालांकि, उनमें कोई लक्षण नहीं नजर आए। जांच करने वाली टीम के मुताबिक उनका क्वारंटीन समय पूरा हो गया है। लिहाजा, उनसे खतरा नहीं के बराबर है। शनिवार को स्वास्थ्य टीमों ने कुल 1023 लोगों की जांच की।

Health department teams quarantine 52 people in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मुसाफिरखाने से मिले 37 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। इसमें सात इंडोनेशियाई समेत 11 बाहरी लोग भी शामिल थे। संदिग्ध माने गए 11 लोगों के नमूने जांच को भेजे गए थे, जिनमें से 8 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और तीन की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन किए गए अन्य 26 लोगों के घर और परिजनों की जांच शुरू कर दी है।

शनिवार को डॉ. आनंद सिंह, डॉ. अभिषेक, डॉ. मनीष, डॉ. सुनील, डॉ. सुमन, फार्मासिस्ट सुंदरकली, रवि श्रीवास्तव सहित कई डॉक्टरों की टीम को तीन विशेष स्थानों पर जाने की सूची दी गई थी। इसमें शाहगंज के नालबंद टोला में एक ही परिवार के आठ लोगों की जांच की गई। हालांकि, किसी में कोई दिक्कत नहीं मिली, लेकिन सभी को 14 दिनों के लिए घर पर ही अकेले रहने को कहा गया है। टीम इसके बाद बहादुरगंज गई, यहां भी 13 लोगों की जांच के लिए कहा गया था।

Health department teams quarantine 52 people in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

हालांकि, घर का एक सदस्य कई दिनों से बाहर था। टीम ने 12 लोगों की जांच की और उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटीन कर दिया। इसी तरह एक अन्य परिवार से भी आठ सदस्यों के अलावा आसपास के लोगों को क्वारंटीन किया गया है। टीम ने शहर में बनाए गए सभी 20 क्वारंटीन सेंटर सहित खुल्दाबाद, सुभाष चौराहा, हनुमान मंदिर, हिंदू हॉस्टल, सुधा वाटिका, धूमनगंज, कबीर आश्रम, पृथ्वी गार्डेन, यमुना बैंक, कुंदन गेस्ट हाउस, हैजा अस्पताल, लीडर रोड, नूरुल्ला रोड, कचहरी, मेंहदौरी कॉलोनी, शेल्टर होम, रंगोली गेस्ट हाउस, कर्नलगंज पुलिस चौकी सहित कई इलाकों में जांच की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health department teams quarantine 52 people in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मजिस्द में यहां के भी नौ लोग थे शामिल

प्रतापगढ़ के रानीगंज स्थित नरसिंहगढ़ मजिस्द में रुकने वालों की सूची में प्रयागराज के भी नौ लोग भी थे। इसमें से एक हंडिया का जबकि आठ लोग करेली के थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को करेली में पहुंचकर 54 लोगों को क्वारंटीन कराया है। हालांकि, अभी किसी की हालत में गड़बड़ी की बात सामने नहीं आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। उधर, हंडिया सीएचसी के अधीक्षक ने युवक के परिवारीजनों को क्वारंटीन किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed