फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुर्गा पूजा महोत्सव: महानवमी पर कोरोना के नाश के लिए किया गया हवन, जयकारों से गूंजता रहा देवी का दरबार (तस्वीरें)

Thu, 14 Oct 2021 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
havan for the destruction of Corona on Navratri Mahanavami
Prayagraj News : शारदीय नवरात्रि पर पूजा पंडालों में देवी का आराधना करते भक्त। - फोटो : प्रयागराज

दुर्गा पूजा महोत्सव के आखिरी दिन महानवमी की रात मां दुर्गा के पंडालों में भक्तिभाव का सागर उमड़ पड़ा। सड़कों पर मां के भक्तों का अटूट रेला आधी रात के बाद तक चलता रहा। आस्था में लहरों में महानवमी की रात इसी तरह नहाती रही। कहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया तो कहीं निर्मल गंगा का। महिषासुरमर्दिनी के विविध रूपों की संदेशपरक झांकियों के दर्शन कर श्रद्धालु धन्य हुए। इससे पहले पंडालों में कोरोना के नाश के लिए दुर्गा शप्तसती के महामारी विनाश के मंत्रों से आहुति दी गई।

 

havan for the destruction of Corona on Navratri Mahanavami
Prayagraj News : लूकरगंज स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा का दरबार। - फोटो : प्रयागराज

सांझ ढलते ही नए परिधानों में सज धज कर बच्चों, महिलाओं का रेला मां के दरबारों में हाजिरी लगाने के लिए उमड़ने लगा। कोविड संक्रमण की चिंता किए बगैर भक्त मां की झांकियां निहारने के लिए निकले। शाहगंज दुर्गा पूजा कमेटी की 98वें वर्ष की विशेष आराधना में इस बार महानवमी पर बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। इसके अलावा निर्मल गंगा और कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जाता रहा।

havan for the destruction of Corona on Navratri Mahanavami
Prayagraj News : शारदीय नवरात्रि पर पूजा पंडालों में देवी का आराधना करते भक्त। - फोटो : प्रयागराज

इस पंडाल में शाम छह बजे से ही भीड़ लग गई। इसी तरह बाई का बाग बारवारी के पंडाल में सुबह 10 बजे अंजली अर्पित की गई।  दोपहर दो बजे कोरोना के नाश की कामना से नवमी का हवन किया गया। शाम 7 :30 बजे  संध्या आरती में पंडाल में तिल रखने की जगह नहीं थी। इसी तरह कटरा बारवारी दुर्गापूजा के पंडाल में भी कोरोना के खात्मे के साथ ही खुशहाली के लिए हवन किया गया। बारवारी के अध्यक्ष सौरभ बसु और महासचिव अभिन्न वार्ष्णेय की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे सिंदूर खेला की रस्म पूरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
havan for the destruction of Corona on Navratri Mahanavami
Prayagraj News : कटघर काशीराज नगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की आराधना करती महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज

इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने मां को सिंदूर अर्पित किया। जानसेनगंज स्थित डाबर गली बारबारी कमेटी की 44वें वर्ष की दुर्गा पूजा की मनोरम झांकी निहारने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। इस कमेटी के अध्यक्ष सुमित वैश्य, महामंत्री मनोज श्रीवास्तव,रिंकू शुक्ला ने व्यवस्था संभाली। आरती, पूजा, भोग के बाद प्रतियोगिताएं भी हुईं। उधर, चौफटका स्थित चकनिरातुल के पंडाल में महानवमी पर विश्व कल्याण की कामना से मां की पूजा के बाद भजनों के साथ धुनुचि नृत्य हुआ।

विज्ञापन
havan for the destruction of Corona on Navratri Mahanavami
Prayagraj News : दरभंगा कालोनी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन को जुटी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : प्रयागराज

महानवमी पर कन्या पूजन के बाद मां को महाभोग अर्पित किया गया। समिति के संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल,अमरनाथ यादव, भोला कुमार, ओम पासी,कुलदीप, डॉ राजेश, शिव कुमार यादव, राम किशोरी देवी, शिवा रानी त्रिपाठी, वैशाली, स्नेहा, पीहू समेत कई पदाधिकारी व्यवस्था में जुटे रहे। इसी तरह कैंट स्थित सदर बाजार के फुटबॉल ग्राउंड पर छावनी दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से नवमी पर पुष्पांजलि के बाद मां को भोग अर्पित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed