फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Christmas Day : गिरजाघरों के द्वारों-दीवारों पर जीवन की ज्योति जलाने का उत्सव, सजे यीशु के बाल रूप

Sun, 25 Dec 2022 11:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Dec 2022 11:01 PM IST
सार

गोलंबर से लेकर गिरजाघरों के द्वारों, दीवारों पर रविवार की शाम कैंडल लाइट के जरिए जीवन की ज्योति जलाने की होड़ मच गई। क्रिसमस ट्री और कैरल सिंगिंग के बीच क्रिसमस पर प्रभु यीशु के बाल रूप के निहारने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा।

विज्ञापन
Happy Christmas Day: Celebration of lighting the light of life on the doors and walls of the churches, decorat
Prayagraj News : क्रिसमस डे पर ऑल सेंट कैथड्रल पर कैंडल जलाकर प्रार्थना करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

गोलंबर से लेकर गिरजाघरों के द्वारों, दीवारों पर रविवार की शाम कैंडल लाइट के जरिए जीवन की ज्योति जलाने की होड़ मच गई। क्रिसमस ट्री और कैरल सिंगिंग के बीच क्रिसमस पर प्रभु यीशु के बाल रूप के निहारने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। मसीही समुदाय के साथ ही हर धर्मों के लोग यीशु की झांकियों के दर्शन के लिए घरों से निकले। ऑल सेंट्स चर्च के गेट और चहारदीवारी के चारों तरफ रेला उमड़ने की वजह से बैरिकेडिंग लगाकर रास्तों पर वाहनों का आवागमन बंद करना पड़ा। सेंट जोसेफ चर्च, यीशु दरबार से लेकर बिशप हाउस और अन्य गिरजाघरों पर देर रात तक हर वर्ग, समुदाय के लोगों का तांता लगा रहा।

Happy Christmas Day: Celebration of lighting the light of life on the doors and walls of the churches, decorat
Prayagraj News : क्रिसमस डे पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

गोशालाओं की भव्य झांकियों के बीच रविवार को मानवता और कल्याण के लिए धरा पर प्रभु यीशु के आगमन की हर तरफ  खुशियां छा गईं। सीएनआई के लखनऊ डायोसेशन और रोमन कैथॉलिक के बिशप हाउस सेंट जोसेफ  सेमिनरी में प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर सुबह विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। सेंट जोसफ चर्च में सुबह आठ बजे नाजरेथ अस्पताल के निदेशक लुइस मास्करेनेस ने सामूहिक प्रार्थना कराई। जबकि, पत्थर गिरजाघर में पादरी विनीता यीशुबियनस ने सुबह नौ बजे बाइबिल का पाठ कर प्रार्थना की।

Happy Christmas Day: Celebration of lighting the light of life on the doors and walls of the churches, decorat
Prayagraj News : क्रिसमस डे पर उमड़ी भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

जूनियर पादरी कमला सिंह ने मानवता,प्रेम और शांति का संदेश दिया। इस दौरान गिरजाघरों में कोरोना से मुक्ति के लिए भी प्रार्थना की गई। इसके बाद गिरजाघरों में यीशु के बाल रूप की झांकियां खोल दी गईं। इसके बाद नैनी के यीशु दरबार से लेकर बिशप हाउस तक बच्चों, महिलाओं की भीड़ लग गई। सांझ ढलतेे ही पत्थर गिरजाघर जाने वाले रास्तों पर जन सैलाब उमड़ने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Christmas Day: Celebration of lighting the light of life on the doors and walls of the churches, decorat
Prayagraj News : क्रिसमस डे पर चर्च में प्रार्थना करते मसीही समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला।

भीड़ को देखते हुए हाईकोर्ट चौराहा, नवाब युसूफ रोड और सुभाष चौराहे की ओर से पत्थर गिरजाघर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। पत्थर गिरजाघर के द्वार पर ताला लगा रहा, लेकिन लोग मेन गेट से लेकर चहारदीवारी तक कैंडिल जलाकर प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां साझा करते रहे। फायर चौराहा स्थित सेंट पॉल चर्च में पुरोहित सैमुएल पॉल ने प्रार्थना कराई। जबकि, म्योराबाद स्थित सेंट पीटर चर्च में पादरी प्रवीण मैसी और होली ट्रिनिटी चर्च कटरा में पादरी मनीष जैदी ने बाइबिल पाठ के बाज सामूहिक प्रार्थना कराई। 

विज्ञापन
Happy Christmas Day: Celebration of lighting the light of life on the doors and walls of the churches, decorat
क्रिसमस डे पर आजाद पार्क पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

सेंट जोसेफ चर्च में सजा तीन दिवसीय मेला, उमड़े लोग
सेंट जोसेफ  कैथड्रल चर्च में तीन दिवसीय क्रिसमस मेला सुबह ही लग गया। आरत आठ बजे तक हिंदुस्तानी एकेडेमी से लेकर नाजरेथ अस्पताल जाने वाली सड़क पैक हो गई। भीड़ की वजह से इस रास्ते पर पैदल चलना मुश्किल हो गया। प्रभु यीशु की झांकियों के दर्शन के लिए जन सैलाब उड़ पड़ा। सेंट जोसेफ चर्च में नाजरेथ अस्पताल के निदेशक लुइस मस्करेनस ने प्रभु यीशु केजन्मोत्सव पर प्रेम, दया, मानवता और जीवन के प्रकाश का संदेश दिया। इसके बाद बालक यीशु के आशीष से सबको नवाजा गया। इस मौके पर पल्ली पुरोहित हेरॉल्ड टारो, स्टीवन मनोज समेत कई पुरोहित मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed