फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में आर्किटेक्ट इंजीनियर सहित चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले, गैर प्रांत से आए हैं तीन

Fri, 01 May 2020 07:07 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 May 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Four new Corona positive villages in Prayagraj, three have come from non-provinces while the fourth is from many days in the city
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। शुक्रवार को शहर के लूकरगंज इलाके में रहने वाले एक आर्किटेक्ट के साथ जिले के तीन और संदिग्धों की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। इससे जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। चारों नए कोरोना मरीजों को कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवारीजनों और संपर्क में आने वालों को भी क्वारंटीन किया गया है। साथ ही सभी इलाकों को सील कर दिया गया है।  

Four new Corona positive villages in Prayagraj, three have come from non-provinces while the fourth is from many days in the city
corona lab in mln medical college prayagraj - फोटो : prayagraj

कोरोना पॉजिटिव पाए गए लूकरगंज के आर्किटेक्ट (47) शहर के कई इलाकों में जरूरतमंदों को लगातार खाना बांट रहे थे। 28 अप्रैल से उन्हें हल्के बुखार और जुकाम की शिकायत हुई तो वे बुधवार को खुद ही कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटर पर चले गए। बृहस्पतिवार को उनका स्वाब सैंपल मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एंबुलेंस से उन्हें कोटवां-बनी स्थित हॉस्पिटल शिफ्ट करा दिया गया। उनके परिवार और संपर्क में आने वाले कुल 15 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके साथ ही लूकरगंज इलाके को भी सील कर दिया गया है। 

Four new Corona positive villages in Prayagraj, three have come from non-provinces while the fourth is from many days in the city
कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
उधर, इंदौर, मध्य प्रदेश से लौटे कोरावं तहसील में भनुहा गांव के मजरा करवालपुर के 21 वर्षीय युवक, मुंबई से लौटे हंडिया तहसील के सैदाबाद पुरानी बाजार के 22 वर्षीय युवक और महाराष्ट्र के नासिक से लौटे बरौत के 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन तीनों को भी कोटवां-बनी में भर्ती कराया गया है। इनके परिवारी जनों को भी क्वांरटीन कर दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed