फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाफामऊ चौहरा हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा, बड़ा सच जानकर पुलिस भी हैरान

Sun, 28 Nov 2021 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Nov 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
four murder in prayagraj Big revealing from post mortem report
four murder in prayagraj - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के फाफामऊ के गोहरी गांव में सामूहिक हत्याकांड को दो दिन नहीं बल्कि तीन दिन पहले अंजाम दिया गया था। पोस्टमार्टम के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि हत्याकांड सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात अंजाम दिया गया। बेहद चौंकाने वाली बात यह है कि न सिर्फ आसपास के लोगों बल्कि पड़ोस में ही रहने वाले भाइयों व अन्य परिजनों को भी घटना की जानकारी नहीं हो सकी। इसे लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर कैसे तीन दिन तक एक साथ चार शव घर में पड़े रहे और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने यह बात बताई है कि शव तीन दिन पुराने थे। पोस्टमार्टम 25 नवंबर को हुआ ऐसे में माना जा रहा है कि हत्याकांड सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात अंजाम दिया गया। ऐसे में कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि तीन दिन तक परिवार के किसी भी शख्स के दिखाई न देने पर क्या किसी को अनहोनी की आशंका नहीं हुई।
four murder in prayagraj Big revealing from post mortem report
फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
किशोरी से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
इसके अलावा हत्याकांड में मारी गई किशोरी के साथ हत्यारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसका गला भी घाेंटा था। उसके 10 साल के भाई का भी गला दबाया गया था। पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा हुआ है। हालांकि भाई-बहन के साथ ही उनके माता-पिता के सिर में भी वजनी चीज से वार किया गया था और सिर में लगी चोट की वजह से ही उनकी जान गई।
four murder in prayagraj Big revealing from post mortem report
पुलिस ने खोजी कुत्ते के माध्यम से छानबीन की। - फोटो : अमर उजाला
तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच चारों शवों का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में चारों मृतकों के सिर पर चोट के निशान मिले। इसके साथ ही यह भी पता चला कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। यही नहीं हत्यारों ने उसके सिर में वार करने के साथ ही उसका गला भी घोंटा था। इसी तरह उसके भाई का भी गला दबा दिया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाबत पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। मामले में एसपी गंगापार से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
four murder in prayagraj Big revealing from post mortem report
फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : प्रयागराज
मंगलवार को आखिरी बार दिखा था बेटा
फूलचंद मजदूरी करता था और गोहरी गांव स्थित घर में पत्नी, बेटी व बेटे के साथ रहता था। मंगलवार शाम आखिरी बार उसके बेटे शिव को ग्रामीणों ने देखा था। बुधवार को पूरे दिन घर से कोई बाहर नहीं निकला। बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही चाट विक्रेता संदीप कुमार ने सामने से गुजरते वक्त घर का दरवाजा खुला देखा। भीतर झांकने पर कोई दिखाई नहीं दिया तो उसने कुछ दूरी पर रहने वाले फूलचंद के भाई किशन को सूचना दी जो सीमा सुरक्षा बल में तैनात है और इन दिनों छुट्टी पर घर आया है।
विज्ञापन
four murder in prayagraj Big revealing from post mortem report
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
किशन ने बताया कि वह घर के भीतर पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। बरामदे में दो अलग-अलग चारपाइयों पर उसके भाई व भाभी खून से लथपथ मृत पड़े थे जबकि बगल में ही भतीजे का शव पड़ा हुआ था। भीतर के कमरे में भतीजी मृत मिली। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग व अन्य परिजन आ गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed