प्रदेश और आसपास के राज्यों में लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़त जारी है। शनिवार को दोनों ही नदियों का जलस्तर प्रत्येक चार घंटे में एक सेमी की दर से बढ़ता रहा। सिंचाई विभाग के अफसरों ने बताया कि दोनों ही नदियां अभी चेतावनी बिंदु से काफी नीचे बह रही हैं। फाफामऊ में शनिवार की रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 78.51 मीटर रहा। इसी तरह छतनाग में गंगा का जलस्तर 76.79 एवं नैनी में यमुना का जलस्तर 77.55 मीटर रहा। वहीं, 24 घंटे पूर्व फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.40, छतनाग में 76.31 एवं यमुना का 76.94 मीटर रहा। उधर, गंगा में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए संगम पर तीर्थ पुरोहित अपना सामान लेकर अब पीछे हटने लगे हैं।
Flood In Prayagraj : गंगा-यमुना में तेजी से बढ़ रहा है जलस्तर, दो तीन दिन बाद और भयावह हो सकती है स्थिति
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:37 PM IST
सार
माताटीला बांध से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़े जाने के बाद प्रयागराज और आसपास के जनपदों में गंगा के किनारे रहने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती है। गंगा में छोड़ा गया पानी दो तीन दिन में प्रयागराज पहुंच सकता है। फिलहाल प्रयागराज में गंगा यमुना के किनारे रहने वाले लोग सुरक्षित स्थान पर जाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन