फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में बाढ़ : गंगा-यमुना उफान पर, बड़े हनुमान मंदिर टापू में हुआ तब्दील

Sat, 20 Aug 2022 07:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Aug 2022 07:32 PM IST
सार

ganga yamuna flood : मंगलवार को लेटे हनुमान मंदिर (बड़े हनुमान) में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। बजरंग बली के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। मंदिर परिसर में पानी भर गया है। हनुमानजी का विग्रह ऊपर स्थित हनुमानजी मंदिर में विराजित कर नियमित दर्शन पूजन और आरती कराई जा रही है।

विज्ञापन
Flood in Prayagraj On the Ganga-Yamuna spate, the big Hanuman temple turned into an island
Prayagraj News : लेटे हनुमान मंदिर परिसर में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रयागराज में गंगा और यमुना पूरे उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी दारागंजा, राजापुर और झूंसी के तटवर्ती रिहायशी इलाकों में भर गया है। बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीमें दिन रात कार्य कर रही है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम टीमें सक्रिय हो गई हैं। दारागंज में नाव का संचालन कर लोगों को राहत प्रदान की जा रही है। संगम तट पर स्थित लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह से पानी में डूब गया है। बाढ़ का पानी बांध तक पहुंच गया है। पूरा इलाका टापू में तब्दील हो गया है।

Flood in Prayagraj On the Ganga-Yamuna spate, the big Hanuman temple turned into an island
Prayagraj News : लेटे हनुमान मंदिर परिसर में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला।

मंगलवार को लेटे हनुमान मंदिर (बड़े हनुमान) में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। बजरंग बली के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। मंदिर परिसर में पानी भर गया है। हनुमानजी का विग्रह ऊपर स्थित हनुमानजी मंदिर में विराजित कर नियमित दर्शन पूजन और आरती कराई जा रही है। आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। 

Flood in Prayagraj On the Ganga-Yamuna spate, the big Hanuman temple turned into an island
Prayagraj News : बड़े हनुमानजी मंदिर परिसर में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रही है। जल पुलिस को भी सक्रिय कर दिया गया है। जल पुलिस की टीमें पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं। शनिवार को भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति रही। लोग बाढ़ का नजारा देखने के लिए पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in Prayagraj On the Ganga-Yamuna spate, the big Hanuman temple turned into an island
Prayagraj News : लेटे हनुमान मंदिर परिसर में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला।
गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी अकबर के किले की दीवार तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
Flood in Prayagraj On the Ganga-Yamuna spate, the big Hanuman temple turned into an island
Prayagraj News : बड़े हनुमानजी मंदिर परिसर में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।
मंदिर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। परिसर में स्थित दुकानों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed