फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संक्रमण फैलने की आशंका, बिना जांच ही घर पहुंच रहे लोग

Mon, 30 Mar 2020 12:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fear of infection, people reaching home without investigation
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दो दिनों से दिल्ली, मुंबई से पलायन कर जिले में पहुंच रहे लोगों से कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। दरअसल, बहुत से यात्री शहर पहुंचने से पहले रास्ते में ही उतर जा रहे हैं। ऐसे में हजारों लोगों की न तो स्क्रीनिंग हो पा रही है और न ही उनकी कोई जांच। 

Fear of infection, people reaching home without investigation
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दूसरे जिलों और प्रांतों से बसों में भर-भरकर स्थानीय लोग यहां आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कई यात्री बीच रास्ते में ही बसों को रोककर अपने घरों को चले जा रहे हैं। बसों से शहर बस अड्डे तक आने वालों की संख्या पचास फीसदी ही रह जा रही है। ऐसे में जो लोग जो बीच रास्ते में ही बसों से उतरकर अपने घरों को जा रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग न तो उनकी स्क्रीनिंग कर पा रहा है और न ही कोई जांच। लिहाजा, ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना के संक्रमण के फैलने की आशंका बन गई है। 

Fear of infection, people reaching home without investigation
कोरोना वायरस

जानकारों का मानना है कि अगर संक्रमण फैला तो संभालना मुश्किल हो जाएगा। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी मान रहे हैं कि सभी लोगों की जांच नहीं हो पा रही है। रविवार को बसों से आ रहे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और जांच कराई गई। ऐसे लोगों की संख्या सात सौ के आसपास रही। जबकि ग्रामीण इलाकों में सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की टीम ने परीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fear of infection, people reaching home without investigation
कोरोना वायरस - फोटो : self
कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. गणेश प्रसाद ने बताया कि प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में रविवार को दो हजार लोगों का परीक्षण किया गया और उन्हें क्वारंटीन पर रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक से वार्ता कर सभी बसों को सिविल लाइंस बस अड्डे पर ही रोकने को कहा है। जिससे कि बाहर से आ रहे यात्रियों का परीक्षण हो सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed