इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अखिलेश यादव का कार्यक्रम रद्द होने से तनाव बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम रद्द होते ही विश्वविद्यालय सपा कार्यकताओं की आपात बैठक बुलाई गई। मौके हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल है। इविवि में मंगलवार को शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया है। पूर्व सीएम का कार्यक्रम रद्द करने के विरोध में सपा कार्यकर्ता जुलूस निकालकर बालसन जा रहे हैं। मौके पर भारी फार्स तैनात है। इस दौरान जुलूस में बदायूं सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, फूलपुर सांसद नागेन्द्र पटले और प्रवीण निषाद भी शामिल हैं। आक्रोशित कार्यकताओं ने बालसन चौराहे पर सरकारी होर्डिंग तोड़ दिए।
{"_id":"5c627d4bbdec2253a33c5814","slug":"ex-cm-akhilesh-yadav-program-cancel-after-heavy-crowd-student-in-allahabad-university","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इविवि में बढ़ा तनाव, सपा सांसद हिरासत में, नाराज छात्रों ने सड़क पर की आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में बढ़ा तनाव, सपा सांसद हिरासत में, नाराज छात्रों ने सड़क पर की आगजनी
Tue, 12 Feb 2019 01:31 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
au
Trending Videos
au
पूर्व सीएम अखिलेश यादव का कार्यक्रम रद्द होने के बाद विश्वविद्यालय में छात्रों ने विरोध किया। जिला प्रशासन और यूनिवर्सिटी ने पहले ही उनके कार्यक्रम पर रोक लगा दी थी। लेकिन समाजवादी छात्रसभा के तमाम छात्रनेता उनके कार्यक्रम को लेकर अड़े हुए थे। वहीं सीएम योगी ने कहा कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अराजकता न हो इसलिए अखिलेश को रोका गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन और प्रयागराज जिला प्रशासन ने भी यह मांग की थी। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अराजकता फैलाने के लिए जानी जाती है, अखिलेश जाते तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवाल होता। छात्र गुटों में हिंसा की आशंका के चलते भी उन्हें रोका गया है। मामले की जानकारी होते ही मौके पर आई जी माहित अग्रवाल भी पहुंच गए हैं।
au
इविवि सपा सांसद धर्मेंद्र यादव मौके पर पहुंचकर छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की अव्यवस्था और धांधली के जिम्मेदार वीसी रतनलाल हांगलू के खिलाफ जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम योगी घबराए हैं क्योंकि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने उन्हें बुलाया है।समाजवादी छात्रसभा और एबीवीपी के बीच सीधे टकराव को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
au
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है।
बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है। pic.twitter.com/151IwzPl1t
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 12, 2019
विज्ञापन
au
अखिलेश यादव ने पहले ट्वीट करते हुए कहा कि एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है!