फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षा अधिकरण मामला : बाइक रैली निकाल वकीलों ने दिखाई ताकत

Tue, 09 Mar 2021 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Education tribunal case: Lawyers show strength by removing bike rally
prayagraj news : शिक्षा अधिकरण के विरोध में बाइक जुलूस निकालते अधिवक्ता। - फोटो : prayagraj

शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक का विरोध कर इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने सोमवार को हाईकोर्ट से मोटर साइकिल जुलूस निकाल कर अपनी ताकत का एहसास कराया। जुलूस में हजारों की संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। इनका साथ जिला न्यायालय और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण और अन्य अधिकरणों में वकालत कर रहे अधिवक्ताओं ने भी दिया। जूलूस में शहर के कई बड़े व्यापारी संगठनों, कर्मचारी संघों, छात्र संगठनों के लोग भी शामिल हुए। महिला अधिवक्ताओं ने भी बाइक रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

Education tribunal case: Lawyers show strength by removing bike rally
prayagraj news : शिक्षा अधिकरण के विरोध में बाइक जुलूस निकालते अधिवक्ता। - फोटो : prayagraj

पहले से तय कार्यक्रम के तहत दिन में करीब 11 बजे अधिवक्ता हाईकोर्ट के समीप स्थित हनुमान मंदिर के पास सभा स्थल पर एकत्र हुए और वहां से करीब 12 बजे जुलूस के रूप में पुराने शहर की ओर निकालने। जुलूस लूकरगंज फ्लाईओवर से खुल्दाबाद होते हुए चौक स्थित नीम के पेड़ तक पहुंचा। इस दौरान खुल्दाबाद और नीम के पेड़ के पास रास्ते में व्यापारियों ने जुलूस का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

Education tribunal case: Lawyers show strength by removing bike rally
prayagraj news : शिक्षा अधिकरण के विरोध में बाइक जुलूस निकालते अधिवक्ता। - फोटो : prayagraj

नीम के पेड़ के पास अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह और महासचिव प्रभाशंकर मिश्र का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। यहां कुछ देर रुक कर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को आयोजित बंद का समर्थन करने की अपील की। जुलूस में हजारों की संख्या में अधिवक्ता शामिल थे जिसकी वजह से खुल्दाबाद से लेकर नीम का पेड़ चौक तक जाम लगा रहा और पूरे रास्ते में सिर्फ बाइक पर सवाल अधिवक्ता ही नजर आ रहे थे। कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी जुलूस में शामिल होकर युवा वकीलों का उत्साह बढ़ा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Education tribunal case: Lawyers show strength by removing bike rally
prayagraj news : शिक्षा अधिकरण के विरोध में बाइक जुलूस निकालते अधिवक्ता। - फोटो : prayagraj

इसके अलावा व्यापारी नेता विजय आरोड़ा, सुशील खरबंदा, सुहेल अहमद, आशीष गुप्ता, लालमणि द्विवेदी, संतोष पनामा, सतीश केसरवानी, विजय गुप्ता, सुशांत केसरवानी, मनीष गुप्ता, लालू मित्तल, राजीव श्रीवास्तव, अनूप वर्मा, राजेश केसरवानी, रॉयल सरदार, अनु केसरवानी, नीरज जायसवाल, बबलू सिंह, विशाल कनौजिया, बृजेश चौरसिया और मुस्तफा खान के अलावा कांग्रेस, सपा के छात्र संगठन, कर्मचारी संघ, रेलवे कर्मचारी संघ और कई अन्य ट्रेड यूनियन के लोग मोटर साइकिल जुलूस में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Education tribunal case: Lawyers show strength by removing bike rally
prayagraj news : शिक्षा अधिकरण के विरोध में बाइक जुलूस निकालते अधिवक्ता। - फोटो : prayagraj
चौके बाद जुलूस कटरा, नेतराम चौराहा, लक्ष्मी टाकीज चौराहा, कचहरी, म्योहाल होते हुए सिविल लाइंस सुभाष चौराहा होते हुए वापस हाईकोर्ट आ गया। यहां हुई आम सभा में तय किया गया कि नौ मार्च को आयोजित बंद के मद्देनजर मंगलवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। मंगलवार को दिन में 12 बजे सुभाष चौराहा सिविल लाइंस में एक जन सभा का आयोजन किया जाएगा। अधिवक्ता हाईकोर्ट से पैदल जुलूस लेकर सुभाष चौराहे तक पहुंचेंगे। बंद का समर्थन कर रहे अन्य सभी संगठन भी अपने-अपने जुलूस के साथ सुभाष चौराहे पर पहुंचकर जनसभा में शामिल होंगे। ऑल इंडिया लायर्स यूनियन हाईकोर्ट इकाई ने भी प्रयागराज बंद को पूरा समर्थन दिया है। सचिव आशुतोष कुमार तिवारी ने बंद को सफल बनाने की अपील की है। कैट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेंद्र नायक ने भी बंद का समर्थन किया है। 

पूर्व जजों, गणमान्य नागरिकों से पत्र लिखने की अपील

प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायाधीशों और शहर के सभी गणमान्य नागरिकों से मुख्य मंत्री और प्रदेश सरकार को पत्र लिखने की अपील की है। पत्र में प्रयागराज के उन सभी महत्वपूर्ण कार्यालयों जिनकों यहां से हटाया गया को वापस लाने, सभी अधिकरणों की प्रधानपीठ प्रयागराज में बनाने, इलाहाबाद हाईकोर्ट के क्षेत्राधिकार में कटौती न करने जैसी मांगे उठाने की अपील की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed