फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में कोरोना मरीजों का इलाज करने वाली डॉक्टरों की टीम क्वारंटीन

Wed, 15 Apr 2020 01:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Apr 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
doctor's team quarantine in prayagraj
prayagraj news - फोटो : news
 कोटवां-बनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए गए कोविड-19 लेवल-1 अस्पताल में कोरोना के मरीजों के उपचार में लगी चिकित्सकीय टीम को मंगलवार से पैसिव क्वारंटीन में भेज दिया गया है।
doctor's team quarantine in prayagraj
prayagraj news - फोटो : news
 यह टीम अस्पताल में पांच अप्रैल से कोरोना के भर्ती मरीजों का उपचार कर रही है। 14 दिनों तक क्वारंटीन रहने के दौरान इनकी जांच भी कराई जाएगी। फिलहाल, ड्यूटी पर रहने के दौरान भी जांच के लिए नमूना भेज दिया गया है।

 
doctor's team quarantine in prayagraj
prayagraj news - फोटो : news
सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना उपचार में लगी चिकित्सकीय टीम को एक सप्ताह काम करने के बाद 14 दिनों के लिए पैसिव क्वारंटीन में भेजा जाएगा। उसी के मुताबिक 24 सदस्यीय टीम को क्वारंटीन में भेजा गया है। इसमें छह डॉक्टर, छह नर्स, छह स्वीपर, तीन वार्ड ब्वॉय, फार्मासिस्ट और लैब तकनीशियन हैं। पैसिव क्वारंटीन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गेस्ट हाउस की व्यवस्था की गई है। उसी में सभी को अलग-अलग रखा गया है। उनके खाने-पीने का प्रबंध भी किया गया है, जिससे कि स्वास्थ्यकर्मियों को कोई परेशानी न हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
doctor's team quarantine in prayagraj
prayagraj news - फोटो : news
14 दिनों की क्वारंटीन अवधि समाप्त करने के बाद अगर इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई तो उनको घर भेज दिया जाएगा। लेवल-वन अस्पताल के नोडल अफसर डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि पहली टीम के जाने के बाद कोरोना मरीजों के उपचार के लिए दूसरी टीम लगा दी गई है। सात दिनों तक काम करने के बाद इस टीम को भी 14 दिनों के लिए क्वारंटीन अवधि में रखा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed