फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देव दीपावली : गंगा-यमुना घाट से लेकर शहर के चौराहे आज दीये की रोशनी से होंगे जगमग

Fri, 19 Nov 2021 01:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dev Deepawali: From Ganga-Yamuna Ghat to the crossroads of the city will be illuminated with the light of diyas today
Prayagraj News : नागवासुकि घाट पर दीये जलाते लोग। - फोटो : प्रयागराज

त्रिवेणी संगम के तट पर दीपों की शृंखलाएं सजने के लिए तैयार हैं। इस बार करह-तरह के भावों, परिकल्पनाओं और विविध रूपों में दीयों की लड़ियां सजाई जाएंगी। संगम से लेकर घरों की छतों, द्वारों पर तो दीप जलेंगे ही, शहर के चौराहे भी जगमग होंगे। मौका होगा देव दीपावली का। इस दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए घर-घर से लोग निकलेंगे।



संगमनगरी में देव दीपावली पर पांच लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इन दीपों से वीआईपी किला घाट से लेकर संगम नोज तक को तरह-तरह के भावों परिल्पनाओं को साकार किया जाएगा। गंगा, यमुना और विलुप्त सरस्वती की त्रिवेणी की सुरम्य लहरों पर भी दीपों की लड़ियां इतराएंगी। दीपोत्सव की इस अनुपम छटा का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।

Dev Deepawali: From Ganga-Yamuna Ghat to the crossroads of the city will be illuminated with the light of diyas today
Prayagraj News : नागवासुकि घाट पर दीये जलाते लोग। - फोटो : प्रयागराज

रेत पर उकेरी जाएंगी सैंड आर्ट
कहीं सेंड आर्ट के रूप में रेती पर थीम आधारित कृतियां उकेरी जाएंगी, तो कहीं गंगा-यमुना की संगीतमय आरती से इस मौके को खास बनाया जाएगा। इस दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने व्यापक तैयारियां की हैं। यमुना के बलुआघाट पर बारादरी पर दीपोत्सव की छटा निहारने लायक होगी।

इसके अलावा, गऊघाट, ककरहा घाट, गंगा के रामघाट, दारागंज घाट, महावीर मार्ग, अक्षयवट मार्ग, वीआईपी किला घाट समेत संगम की समत रेती पर भी दीप जलाए जाएंगे। इस दीपोत्सव में अभी जन भागीदारी का दायरा विस्तृत न होने की वजह से योगी आदित्यनाथ सरकार की इच्छा के अनुरूप प्रशासन की ओर से विभागवार दीप जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसके लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी भी दी गई है। ऐसे में संगम की रेती पर शाम पांच बजे तक दीपोत्सव के लिए लोग अपनी-अपनी जगह पक्की कर लेंगे।  कहीं स्वास्तिक तो कहीं भारत माता की जय और वंदे मातरम के रूप में दीये जलाए जाएंगे। शहीदों के शौर्य, पराक्रम के भाव भी दीपों में सजाए जाएंगे। दीपोत्सव के लिए तेल-बाती के इंतजाम कर लिए गए हैं।

Dev Deepawali: From Ganga-Yamuna Ghat to the crossroads of the city will be illuminated with the light of diyas today
Prayagraj News : नागवासुकि घाट पर दीये जलाते लोग। - फोटो : प्रयागराज

काशी की तर्ज पर इस बार प्रयागराज में भी मनेगी देव दीपावली
काशी की तर्ज पर इस बार प्रयागराज में देव दीपावली मनाई जाएगी। इसके लिए इस बार दीपोत्सव के समय संगीतमय भव्य गंगा आरती भी मेला प्रशासन की ओर से कराई जाएगी। देव दीपावली पर गंगा पूजन और दीपोत्सव के समय त्रिवेणी की आरती के लिए भव्य मंचन बनाया गया है। इस दौरान संगीतमय प्रस्तुतियां भी होंगी। 

संगम पर रखे गए 3.50 लाख दीप, डीएम ने लिया दीपोत्सव का जायजा
दीपोत्सव की सफलता के लिए संगम क्षेत्र को 20 ब्लाकों में बांटा गया है। साथ कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए पांच मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इस बीच बृहस्पतिवार को दी संगम पर 3.50 लाख दीये लगवा दिए गए और बैरिकेडिंग करा दी गई। 1.50 लाख दीये शुखवार की शाम कार्तिक स्नान के बाद लगाए जाएंगे। डीएम संजय कुमार खत्री ने संगम पर दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम नेकहा कि पार्किंग की व्यवस्था इस प्रकार रहे कि आमजन को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस दौरान एसडीएम मेला संत कुमार समेत कई अफसर उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dev Deepawali: From Ganga-Yamuna Ghat to the crossroads of the city will be illuminated with the light of diyas today
Prayagraj News : संगम तट पर देव दीपावली की तैयारी करते छात्र। - फोटो : प्रयागराज

सामाजिक संगठनों की ओर से जलाए जाएंगे लाखों दीप
हरिहर गंगा आरती समिति की ओर से रामघाट पर दीपोत्सव की विहंगम छटा प्रस्तुत करने की तैयारी की गई है। शुक्रवार को रामघाट पर समिति की ओर से 51 हजार दीये जलाए जाएंगे। इसी तरह मातृ स्नेह फाउंडेशन की ओर से अक्षयवट घाट पर 11 हजार दीपों की लड़ियां सजाई जाएंगी। कार्तिक महोत्सव आयोजन समिति की ओर से बलुआघाट की बारादरी पर 51 हजार दीये जलाए जाएंगे। जबकि, परिवर्तन मानव विकास संस्थान की ओर से ककरहा घाट पर 51 हजार दीपों की मालाएं सजाई जाएंगी। इसी तरह विश्व पुरोहित परिषद की ओर से अरैल घाट पर 21 हजार दीप जलाए जाएंगे।

विज्ञापन
Dev Deepawali: From Ganga-Yamuna Ghat to the crossroads of the city will be illuminated with the light of diyas today
Prayagraj News : संगम तट पर देव दीपावली की तैयारी करते छात्र। - फोटो : प्रयागराज

संत-भक्त भी जलाएंगे दीप
धार्मिक संस्थाओं की ओर से भी देव दीपावली पर दीपदान किया जाएगा। बड़े हनुमान मंदिर परिसर में बाघंबरी गद्दी मठ की ओर से दीपों की लड़ियां सजाई जाएंगी। उधर, गऊघाट स्थित ओम नम: शिवाय आध्यात्मिक संस्था की ओर से यमुना तट पर 31 हजार दीप जलाए जाएंगे। इस दौरान संत और भक्त कोरोना से मुक्ति के लिए आराधना करेंगे।

11 हजार दीपों से जगमग होगा नागवासुकि मंदिर परिसर
प्रयागराज सेवा समिति की ओर से नागवासुकि मंदिर परिसर में 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। इस दौरान  नागवासुकि भगवान और असि माधव की आरती उतारी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed