शुक्रवार को 40 से 45 किलोमीटर की रफ्तार से चली तेज हवा, बारिश और ओलों की बौछार ने मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल दिया है। पछुआ हवाओं से जहां उमस बढ़ी है वहीं बाहर निकले लोगों को ठंड से कंपकंपी भी छूटी।
चक्रवाती हवाएं अभी और कराएंगी बारिश, आज फिर आंधी-पानी-ओले की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम की बरसात ही नहीं ओला वृष्टि से कई इलाकों में बर्फ के टुकड़ों की सफेद चादर बिछ गई। खेतों में फसलें लोट गईं। दलहनी और तिलहनी फसलों के साथ आलू और गेहूं की फसल को ओले गिरने से नुकसान हुआ है। बारिश के दौरान बिजली कड़कने से लोग सहमे रहे।
मुट्ठीगंज के गऊघाट इलाके में बिजली गिरने से अफवाह से पहले तो लोग सहमे फिर झुंड में प्रभावित स्थल खोजते रहे। शहर की सड़कों पर भोर से लगा पानी दोपहर तक सूखा लेकिन शाम कोई बारिश से किचकिच हो गई। कहीं फिसलन तो कहीं कीचड़ फैलने से लोगों को परेशानी हुई।
दिन में पारा लुढ़का, रात में उमस संग गर्मी
बदले मौसम में दिन का अधिकतम तापमान 24 घंटे में तेज बारिश के बाद भी करीब चार डिग्री लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री बढ़कर 19.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यही नहीं वातावरण में नमी का न्यूनतम स्तर17 प्रतिशत बढ़कर 54 से 70 तो अधिकतम आर्द्रता सौ फीसदी ही रही। हवाओं की तेज रफ्तार मौसम बदलने का कारण बनी। 40 से 45 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं संग 16.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
अभी 16 तक नरम गरम रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी बारिश की संभावना है। चेतावनी में कहा गया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी साथ ही गरज-चमक के साथ पानी बरसने के भी आसार हैं। कुछ इलाकों में आंधी-पानी संग ओला वृष्टि के आसार हैं। पूर्वानुमान है कि 16 मार्च तक नरम गरम मौसम बना रहेगा। धूप-छांव के बीच बादल धमाचौकड़ी मचाएंगे। कभी तेज बारिश तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी ही मौसम में बदलाव का कारण बनेगी।