फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj : नए साल पर उमड़ी बेतहाशा भीड़, हाथी पार्क में मची भगदड़ में कई बच्चे-महिलाएं चोटिल

Mon, 02 Jan 2023 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 12:33 AM IST
सार

संगमनगरी में वर्ष 2023 की नई  सुबह उम्मीदों का ज्वार लेकर आई। नए विहान के स्वागत में शहर उमड़ पड़ा। दिन के दो बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बावजूद इसके संगम पर मकर संक्रांति के स्नान पर्व जैसा जन सागर हिलोरें मारता रहा।

विज्ञापन
crowd gathered on New Year, many children and women were injured in the stampede in Elephant P
Prayagraj News : नए साल के पहले दिन आजाद पार्क पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

संगमनगरी में वर्ष 2023 की नई  सुबह उम्मीदों का ज्वार लेकर आई। नए विहान के स्वागत में शहर उमड़ पड़ा। दिन के दो बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बावजूद इसके संगम पर मकर संक्रांति के स्नान पर्व जैसा जन सागर हिलोरें मारता रहा। हाथी पार्क में प्रवेश के लिए धक्कामुक्की के दौरान भगड़ मचने से कई महिलाएं-बच्चे गिरकर घायल हो गए।कड़ाके की ठंड के बावजूद त्रिवेणी तट पर लोग नई सुबह के स्वागत में पौ फटने से पहले ही उमड़ पड़े। इस दौरान तिल रखने तक की जगह नहीं बची। शाम तक रेला उमड़ता रहा।



नए सपनों, संकल्पों के साथ संगम के शहर में रविवार को लोगों ने नए साल के पहले दिन का दिल खोलकर स्वागत किया। न्यू ईयर सेलिब्रेशन का ऐसा उत्साह वर्षों बाद नजर आया। सुबह लोगों ने सबसे पहले त्रिवेणी संगम पर हाजिरी लगाई। गंगा, यमुना और विलुप्त सरस्वती के तट पर तीर्थपुरोहितों ने शंखध्वनि के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर आरती उतारी।

crowd gathered on New Year, many children and women were injured in the stampede in Elephant P
Prayagraj News : नए साल के पहले दिन हाथी पार्क पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

यहां गंगा-यमुना की लहरों पर प्रवासी पक्षियों के इतराते-इठलाते झुंड के बीच लोगों ने नए संकल्प लिए। उद्यान विभाग ने आजाद पार्क में देर शाम तक 35 हजार टिकटों की बिक्री की पुष्टि की। उधर, आनंद भवन संग्रहालय में 3661 टिकट बिके। आनंद भवन के डिप्टी डायरेक्टर मोहम्मद खालिद अंसारी ने बताया कि शाम को अचानक भीड़ उमड़ पड़ी।

इसी तरह खुसरो बाग, मिंटो पार्क, भरद्वाज मुनि आश्रम में भी तिल रखने की जगह नहीं थी। इसी तरह इलाहाबाद संग्रहालय में वैदिक कालीन संस्कृति के अवशेषों से लेकर आधुनिक काल तक के 70 हजार से अधिक कला संग्रहों को निहारने के लिए दिन भर बच्चों, युवाओं की भीड़ लगी रही।

crowd gathered on New Year, many children and women were injured in the stampede in Elephant P
Prayagraj News : नए साल के पहले दिन हाथी पार्क पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

मंदिरों से लेकर गिरजाघरों तक प्रार्थना के लिए लंबी कतारें
प्रयागराज। मां गंगा, वेणी माधव और बड़े हनुमान से सुख, समृद्धि की कामना के साथ दिन भर अभिषेक किया जाता रहा। इस दौरान त्रिवेणी तट पर दुग्धाभिषेक, आरती और अर्घ्य देकर नए वर्ष के मंगल की कामना की गई। साथ ही मंदिरों में शीश नवाकर साल के प्रथम दिन की शुरुआत करने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। उधर, पत्थर गिरजाघर समेत शहर के चर्चों में सुबह मसीही समुदाय के लोगों ने सामूहिक प्रार्थनाएं कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
crowd gathered on New Year, many children and women were injured in the stampede in Elephant P
Prayagraj News : नए साल के पहले दिन हाथी पार्क पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर और अक्षयवट, पातालपुरी, अलोप शंकरी देवी, कल्याणी देवी, मां ललिता देवी के मंदिरों में हाजिरी लगाकर नए साल की शुरुआत की। न्यायविद् हनुमान और हनुमत निकेतन मंदिरों में रात तक लोगों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
crowd gathered on New Year, many children and women were injured in the stampede in Elephant P
Prayagraj News : नए साल के पहले दिन संगम पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

संगम से लेकर वेणी माधव तक हुए अनुष्ठान
साल के पहले दिन अनुष्ठानों का भी खूब सिलसिला चला। हर किसी ने एक-दूसरे को न्यू ईयर वेलकम कहकर गले लगाया तो देर शाम तक व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए बधाईयां देने का सिलसिला जोरों से चलता रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed