तब्लीगी जमात के तीन लोगों के संक्रमित होने के बाद एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जगह-जगह जांच कर रही है। मानधाता के पंवारपुर में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को कुछ लोगों ने दौड़ा लिया, जिसे लेकर हंगामा हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने विरोध करने वालों पर हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्यकर्मी ब्योरा जुटा पाए।
2 of 3
डाक्टर
- फोटो : file photo
रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ में स्थित मस्जिद में गत दिनों तब्लीगी जमात से जुड़े उत्तराखंड के 15 सदस्य मिले थे। सभी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज के जलसे में शामिल होकर आए थे। जांच के बाद इसमें से तीन लोग कोरोना से पीड़ित मिले, जिसके बाद प्रशासन ने नरसिंहगढ़ समेत आसपास के पांच गांवों को सील कर दिया। शनिवार की सुबह से ही सभी गांवों का सर्वे और लोगों की जांच शुरू हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल एएनएम पूनम सिंह, उर्मिला सिंह समेत अन्य सदस्यों को पंवारपुर में सर्वे और जांच की जिम्मेदारी दी गई थी।
3 of 3
हेल्थ्ा क्राइम
- फोटो : Desk
गांव के कुछ लोग जांच का विरोध करने लगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए टीम के सदस्य भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची रानीगंज पुलिस ने आरोपियों पर लाठियां फटकार कर उनको काबू में किया। गांव के कुछ लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम फिर से जांच करने में जुट गई। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिलने पर फोर्स पहुंची थी। विरोध करने वालों को समझा दिया गया है।