{"_id":"5e8723dc8ebc3e6fa571d9a0","slug":"candidates-caught-in-duty-howwill-they-give-pcs-allahabad-news-ald272471452","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में फंसे अभ्यर्थी, कैसे देंगे पीसीएस मेंस, प्रभावित हो रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में फंसे अभ्यर्थी, कैसे देंगे पीसीएस मेंस, प्रभावित हो रही तैयारी
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
यूपीपीएससी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा में कई ऐसे अभ्यर्थियों को भी शामिल होना है जो पहले से कहीं नौकरी कर रहे हैं। इनमें से कुछ अभ्यर्थी तहसीलदार के पद पर काम कर रहे हैं तो कुछ मार्केटिंग इंस्पेक्टर या फूड इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
आवश्यक सेवाओं की ड्यूटी में लगे सभी अफसरों, कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी इन पदों पर तैनात हैं, उनकी मुख्य परीक्षा तैयारी प्रभावित हो रही है। मुख्य परीक्षा 20 अप्रैल से प्रस्तावित है। प्रतियोगी छात्र संगठनों और अभ्यर्थियों की ओर से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की गई है।
2 of 4
uppsc
लॉक डाउन के कारण पीसीएस मेंस-2019 के अभ्यर्थी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। पीसीएस की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की होती है जो पहले से कहीं नौकरी कर रहे हैं। इनमें बहुत से अभ्यर्थी आवश्यक सेवाओं से जुड़े हुए हैं। अमूमन परीक्षा की तैयारी के दौरान अभ्यर्थी छुट्टी ले लेते हैं लेकिन इस बार छुट्टियां निरस्त हैं।
3 of 4
UPPSC
ड्यूटी में फंसे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी मुश्किल हो गई है। वहीं, लॉक डाउन में कोचिंग संस्थान बंद हो जाने के कारण अन्य अभ्यर्थियों की तैयारी भी प्रभावित हो रही है। लॉक डाउन होने के बाद जो छात्र जहां था, वहीं फंस गया है। तमाम अभ्यर्थी ऐसी जगह फंसे हुए हैं, जहां तैयारी के लिए उनके पास पाठ्य सामग्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : source
जगह-जगह फंसे छात्रों के पास यातायात का कोई संसाधन भी उपलब्ध नहीं है। मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावित होने से छात्र काफी तनाव हैं। भ्रश्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह समेत सिविल मंथन टीम के आलोक सिंह, चेतन भारद्वाज, प्रदीप सिंह, उदय प्रकाश, रिया यादव, अनूप कुमार, अतुल कुशवाहा, धीरेंद्र सिंह, प्रदीप राय आदि ने आयोग अध्यक्ष को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर बताया है कि लॉक डाउन में प्रतियोगी छात्र अनगिनत समस्याओं का सामना कर रहे हैं। अध्यक्ष से मांग की गई है कि पीसीएस मुख्य परीक्षा को कुछ दिनों के लिए टाल दिया जाए, ताकि छात्र तनाव से उबर सकें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।