फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ढाई की जगह महज 1.55 घंटे में ही प्रयागराज से पुणे का सफर पूरा

Fri, 06 Mar 2020 01:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Completed the journey from Prayagraj to Pune in just 1.55 hours instead of two and a half
prayagraj news - फोटो : prayagraj

महाराष्ट्र के दूसरे महत्वपूर्ण शहर पुणे की प्रयागराज से सीधी हवाई कनेक्टिविटी बृहस्पतिवार से शुरू हुई। दोनों ही महत्वपूर्ण शहरों के बीच निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने हवाई सेवा आरंभ की है। सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज एयरपोर्ट पर दीप जलाकर और केक काटकर हवाई सेवा की शुरुआत की। पहले दिन यह फ्लाइट ढाई घंटे की जगह महज 1.55 घंटे में ही प्रयागराज से पुणे पहुंच गई। वापसी में भी इस फ्लाइट ने तकरीबन इतना ही समय लिया। इस दौरान एयरपोर्ट पर मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने पुणे फ्लाइट से आए यात्रियों का स्वागत  किया। 

Completed the journey from Prayagraj to Pune in just 1.55 hours instead of two and a half
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पहले दिन प्रयागराज-पुणे फ्लाइट से कुल 268 यात्रियों का आवागमन हुआ। यहां से 96 यात्री सुबह पुणे रवाना हुए, जबकि वापसी में कुल 172 यात्री यहां पहुंचे। छोटे बच्चों की संख्या कुल चार रही। इंडिगो अफसरों ने भी माना कि प्रयागराज-पुणे फ्लाइट का अच्छा रिस्पांस मिला। उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा, हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सफर करे, इसी वजह से पीएम के नेतृत्व में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) उड़ान के तहत देश के तमाम शहरों से सस्ती हवाई सेवा संचालित है।

Completed the journey from Prayagraj to Pune in just 1.55 hours instead of two and a half
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रयागराज से अब सात बड़े  शहरों की सीधी हवाई कनेक्टिविटी हो चुकी है। तीन अन्य शहर देहरादून, भोपाल और इंदौर के लिए भी विमान सेवा इसी माह 29 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसके पूर्व सुबह विमान ने सुबह 9.30 बजे पुणे के लिए उड़ान भरी और विमान 11.25 बजे ही पुणे पहुंच गया। वापसी में 12.10 बजे 180 सीट वाले इस विमान ने पुणे एयरपोर्ट से उड़ान भरी जो दिन में 2.04 बजे ही प्रयागराज पहुंच गया। विमान से प्रयागराज पहुंचे यात्रियों का स्वागत मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने दिया। उन्होंने फूल देकर सभी यात्रियों का स्वागत किया। यात्रियों को लड्डू भी खिलाए गए। कार्यक्रम में एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव, भाजपा नेता अनिल केसरवानी ‘झल्लर’, पार्षद अखिलेश सिंह, हर्ष केसरी, इंडिगो के स्टेशन मैनेजर विपुल काले आदि मौजूद थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed