फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माघ मेले में स्नान घाटों के अधूरे निर्माण पर बिफरे नगर विकास मंत्री

Mon, 13 Jan 2020 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
City Development Minister angry over incomplete construction of bathing ghats in Magh Mela
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने प्रमुख सचिव (नगर विकास) मनोज कुमार सिंह के साथ रविवार को माघ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह घाट निर्माण न होने की जानकारी पर वह भड़क उठे। डीएम ने मंत्री को बताया कि जमीन में दलदल होने के कारण वहां घाट निर्माण नहीं किया जा सका है। जमीन के सूखते ही घाट बनवा दिया जाएगा। मंत्री ने संगम नोज पर बनाए गए घाटों का भी मुआयना किया। यहां उन्होंने गंगा के पवित्र जल से आचमन भी किया।

उन्होंने सेक्टर-तीन में खाक चौक के रामानंद मार्ग पर जमीन खाली पड़ी होने की वजह जब मंत्री डीएम से पूछी, तब उनका कहना था कि दलदल की वजह से इसका अभी इस्तेमाल नहीं हो सका है। मंत्री संगम लोअर मार्ग होते हुए सेक्टर-5 पहुंचे, जहां पर उन्होंने दंडी स्वामी नगर में साधु-संतों का हालचाल पूछा। संतों से उन्होंने मेला क्षेत्र में प्रशासन की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसी के साथ आश्रम में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। गंगोली शिवाला मार्ग पर गंदगी मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि साफ. सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कुंभ की भांति ही इस बार भी मेले में स्वच्छता का ध्यान रखने की हिदायत दी। स्वच्छता कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर कर्रवाई करने के निर्देश दिए।

स्नान घाटों के अधूरे निर्माण पर बिफरे मंत्री

सीवर लाइन कनेक्शन की भाजपाइयों ने की शिकायत

प्रयागराज। सूबे के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने रविवार को सर्किट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान भाजपाइयों ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई द्वारा किए जा रहे कार्यों का मुद्दा जोर शोर से उठाया। कहा गया कि शहर के तमाम स्थानों पर सीवर लाइन का कनेक्शन घरों में अब तक नहीं किया जा सका है। इससे शहरियों को खासी दिक्कत हो रही है। भाजपाइयों ने नगर विकास मंत्री को ऐसे मोहल्लों के नाम भी बताए जहां सीवर लाइन होने के बाद भी अब तक उसे घरों से जोड़ा नहीं जा सका है। इसके पूर्व महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में नगर विकास मंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद केशरी देवी पटेल और महापौर अभिलाषा गुप्ता ने भी आशुतोष टंडन से मुलाकात की। स्वागत करने वालों में विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, अवधेश चंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद रतन दीक्षित, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, संजय गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, पवन श्रीवास्तव, नवरत्न कात्याल, श्याम चंद्र, चंद्रिका पटेल, भूपेंद्र पांडेय, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed