फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अतीक के करीबी अब्बास के आलीशान मकान पर चला बुलडोजर

Mon, 21 Dec 2020 11:38 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer on Abbas's luxurious house close to Atik
अतरसूइया स्थित अतीक के करीबी अब्बास के घर को ध्वस्त करती पीडीए की टीम। - फोटो : prayagraj
माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में सोमवार को अतीक अहमद के एक और करीबी मोहम्मद अब्बास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने अतरसुइया के रानी मंडी स्थित उसके आलीशान मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। पीडीए अफसरों का कहना है कि मकान का निर्माण बिना नक्शा पास कराए अवैध तरीके से किया गया था। 


 
Bulldozer on Abbas's luxurious house close to Atik
अतरसूइया स्थित अतीक के करीबी अब्बास के घर को ध्वस्त करती पीडीए की टीम। - फोटो : prayagraj
विकास प्राधिकरण की टीम सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब रानीमंडी स्थित मकान के बाहर पहुंची। करीब आधे घंटे बाद यहां तीन बुलडोजरों से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। बुलडोजर चलाने से पहले मकान में ऊपर के दो तल ध्वस्त कराए गए और इसके बाद भूतल पर बने कमरों को भी जमींदोज करा दिया गया।

 
Bulldozer on Abbas's luxurious house close to Atik
अतरसूइया स्थित अतीक के करीबी अब्बास के घर को पीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। - फोटो : prayagraj
पांच घंटे चली कार्रवाई के बाद आलीशान तीन मंजिला मकान मलबे में तब्दील हो गया। पीडीए के जोनल अफसर सत शुक्ला ने बताया कि मकान का निर्माण अवैध तरीके से बिना नक्शा पास कराए किया गया था। इसकी जानकारी पर पूर्व में ही संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था। अवैध निर्माण नहीं हटाए जाने के बाद ध्वस्तीकरण आदेश जारी किया गया था। इसी क्रम में सोमवार को कार्रवाई की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bulldozer on Abbas's luxurious house close to Atik
अतरसूइया स्थित अतीक के करीबी अब्बास के घर को पीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इससे पहले घर के सारे सामान को हटवाया गया। - फोटो : prayagraj

800 वर्ग गज में निर्माण, कीमत करोड़ों में

रानीमंडी स्थित जिस मकान को ध्वस्त कराया गया, उसकी कीमत करोड़ों में होने की बात कही जा रही है। दरअसल, कुल 800 वर्ग गज में मकान का निर्माण कराया गया था। मौजूदा सर्किल रेट के हिसाब से देखा जाए तो केवल जमीन की कीमत ही डेढ़ करोड़ से ज्यादा बैठती है। निर्माण की लागत को जोड़ लेें तो कीमत कई करोड़ में पहुंचती है। जबकि बाजारू कीमत इससे कई गुना ज्यादा है। 

 
विज्ञापन
Bulldozer on Abbas's luxurious house close to Atik
अतरसूइया स्थित अतीक के करीबी अब्बास के घर को पीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अब्बास के पिता की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : prayagraj

परिजन बोले, जबरन की कार्रवाई

उधर अब्बास के परिजनों ने कार्रवाई को गलत बताते हुए अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। बेटे शाहबाज का कहना है कि मकान 1976 में उसके बाबा ने बनवाया जो बाद में उसके पिता व चाचा में बांटा गया। मकान में भूतल पर हुए निर्माण का बाकायदा नक्शा भी पास है। यही नहीं, ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट भी दाखिल है, जिसकी सुनवाई अगले महीने है। इसके बावजूद कार्रवाई की जा रही है। उधर, पीडीए अफसरों का कहना है कि रिट खारिज हो चुकी है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed