फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में छात्रा की हत्या के बाद युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 15 Feb 2020 06:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Feb 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Boy killed himself after killing girl in Prayagraj
jhunsi - फोटो : प्रयागराज

क्षेत्र के आरकेपुरम मोहल्ले में हुई सनसनीखेज वारदात में बीकॉम छात्रा सौम्या तिवारी(23) की हत्या करने के बाद अरसान अहमद उर्फ शालू(24) ने खुद को गोली से उड़ा लिया। छात्रा कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। युवक के शव के पास ही तमंचा मिला। माना जा रहा है कि इसी से छात्रा की हत्या करने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। यह भी बात सामने आई है कि दोनों में पहले से जान पहचान थी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 

Boy killed himself after killing girl in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

झूंसी के गंगोत्री, हवेलिया में रहने वाले मनोज तिवारी अधिवक्ता हैं। उनके तीन बच्चों में बड़ी सौम्या आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह झूंसी में ही स्थित एक कोचिंग में भी पढ़ती थी। रोज की तरह शनिवार दोपहर एक बजे के करीब भी वह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली। उधर आधा किमी दूर स्थित आरकेपुरम मोहल्ले में करीब सवा दो बजे एक के बाद एक दो फायर हुए। मोहल्ले के लोग बाहर निकले तो संकरी गली में सौम्या की खून से लथपथ मृत पड़ी मिली।

Boy killed himself after killing girl in Prayagraj
crime scene - फोटो : Twitter

सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। गली से लगभग 20 मीटर की दूरी पर शालू का शव पड़ा था जिसके हाथ के पास तमंचा था। उसके भी सिर में गोली लगी थी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिली तो युवती के मां-भाई भी बिलखते हुए पहुंच गए। उधर झूंसी पुलिस के साथ ही एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज व एसपी गंगापार नरेंद्र प्रताप सिंह भी आए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौका मुआयना के बाद पुलिस का कहना है कि युवती की गोली मारकर हत्या करने के बाद युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Boy killed himself after killing girl in Prayagraj
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic

फुटेज में खुद को गोली मारता नजर आया युवक

पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है। इसमें दिख रहा है कि शालू तेज कदमों से गली की ओर से आता है। इसके बाद अचानक वह तमंचा सटाकर अपने सिर पर गोली मार लेता है। गोली लगते ही वह जमीन पर लुढ़क जाता है और वहीं उसकी मौत हो जाती है। पुलिस का कहना है कि घटना सौम्या की हत्या के ठीक बाद हुई। 

विज्ञापन
Boy killed himself after killing girl in Prayagraj
Crime Scene
क्या कहते हैं अधिकारी

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों में जान पहचान थी और घटना से ठीक पहले उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ। जांच पड़ताल की जा रही है। 
नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी गंगापार

इकतरफा इश्क के जुनून में सात मिनट के भीतर दो जिंदगियां तबाह
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed