{"_id":"5c3a0dc8bdec2273a0324470","slug":"before-makar-sankranti-sangam-scene-attractive-naga-sadhu-center-of-attraction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: मकर संक्रांति से पहले संगम तट की बदली छटा, नागा साधुओं ने रमाई धूनी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: मकर संक्रांति से पहले संगम तट की बदली छटा, नागा साधुओं ने रमाई धूनी, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 12 Jan 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Naga Sadhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मकर संक्रांति पर होने वाले प्रथम शाही स्नान से पहले अखाड़ों, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक संस्थाओं, पुरोहितों और कल्पवासियों के शिविरों से संगम की रेती सज गई है। गंगा तीरे शनिवार को कहीं शंख, डमरू, घंट-घड़ियाल की गूंज सुनाई देने लगी तो कहीं यज्ञशालाओं में वेदपाठी बटुकों के सस्वर मंत्रोच्चार गूंजने लगे।
2 of 5
Naga Sadhu
इन सबके बीच आकर्षण का केंद्र नागा संन्यासियों के कतारबद्ध धूने भी लग गए। भस्म-भभूत पोतकर आसन लगाए नागाओं के आशीर्वाद के लिए भीड़ लगने से नजारा बदल गया। हरिद्वार से आए दिगंबर अखिलेश पुरी महाराज ने निरंजनी अखाड़े के पास कॉटेज के सामने अपना धूना लगाया है। वहां शाम को आशीर्वाद लेने वालों की भीड़ लगी रही। बाबा भजन गा रहे थे- गगन मंडल तले अमृत का कुआं तहां ब्रह्म का वासा/ सगुरा होवै भरि भरि पीवै निगुड़ा मरत पियासा...। ।
3 of 5
Naga Sadhu
उनका कहना था कि यह अमृत से सिंचित भूमि है। दुनिया के इस सबसे बड़े संत समागम में इस पावन भूमि पर महीने भर जगत के कल्याण की कामना से साधना होगी। संगम में डुबकी लगाने से तन तो पवित्र होगा ही मन भी निर्मल हो जाएगा। दिगंबर राघवानंद महाराज, दिगंबर दर्शनपुरी महाराज, दिगंबर खेमराज पुरी महाराज के अलावा ऐसे अनेक नागा संन्यासियों के धूने पर भक्त खिंचे चले आ रहे हैं। उसके ठीक सामने स्वामी बालकानंद गिरि महाराज के शिविर में यज्ञ शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Naga Sadhu
बाबा लाल दयाल नगर पंजाब वाले महामंडेश्वर गंगा दास जी महाराज के शिविर में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ-अनुष्ठान आरंभ कर दिया। महामंडेश्वर सांवरिया बाबा के खालसा में भी सत्संग की गूंज शुरू हो गई। अग्नि अखाड़े के संरक्षक महंत मेघानंद महाराज के भव्य शिविर में तो चंडीगढ़-पंजाब की झलक देखते बन रही है।
विज्ञापन
5 of 5
Naga Sadhu
काशी अन्नपूर्णा अन्न धन आश्रम मठ के शिविर में शाम को वेदपाठी बटुकों ने घंट-घड़ियाल के साथ आरती की। यहां वेद की ऋचाओं की सस्वर गूंज से वातावरण बदल गया है। खाक चौक में तीन सौ से अधिक महामंडलेश्वरों, आचार्यों, महंतों के शिविरों में जप, तप, ध्यान की अलख जग गई है तो प्रथम शाही स्नान से पहले बड़ी संख्या में कल्पवासी शिविरों में पहुंच गए हैं। संगम की रेती पर बसी निराली दुनिया की छटा देखते ही बन रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।