फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Day 2023 : निरोगी काया के लिए योगमय हुई संगमनगरी, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का लिया संकल्प

Wed, 21 Jun 2023 03:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 03:44 PM IST
सार

अंतरराष्टरीय योग दिवस पर संगम तट पर स्थित परेड ग्राउंड सहित आजाद पार्क, खुसरो बाग, क्रियायोग आश्रम झूंसी, आनंद भवन सहित विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में योग उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
becomes yoga for healthy body, resolved to build a healthy and strong India
Prayagraj News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर परेड ग्राउंड पर आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को जिले में योग शिविर का आयोजन किया गया। परेड ग्राउंड में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित योग शिविर में हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने योग और प्रणायाम करके स्वस्थ भारत और सशक्त भारत का संकल्प लिया। आईटीबीपी के जवानों ने आनंद भवन में योग शिविर का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में फौजियों ने हिस्सा लिया। इसी तरह अमर उजाला और एनसीसी की ओर से चैथम लाइन में योग प्रणायाम किया गया। इसमें हजारों की संख्या में एनसीसी कैटेंड्स और पुलिस के जवानों ने हिस्सा लिया। 









अमर उजाला फाउंडेशन और क्रियायोग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग उत्सव का आयोजन झूंसी स्थित क्रिया योग आश्रम परिसर में किया गया। यहां योगी सत्यम ने योग और प्रणायाम के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ देश और समाज के लिए योग पर बल दिया। कहा कि योग और प्रणायाम से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज और फिर स्वस्थ और सशक्त देश का निर्माण हो सकता है।

becomes yoga for healthy body, resolved to build a healthy and strong India
क्रियायोग आश्रम झूंसी में योग दिवस पर योग उत्सव का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन और क्रियायोग आश्रम अनुसंधान संस्थान झूंसी के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें योग गुरु योगी सत्यम ने योगाभ्यास कराया। साथ ही योग और प्रणायाम के महत्व पर चर्चा की।








योग सत्र का आश्रम के यू ट्यूब सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, बेल्जियम, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, आस्ट्रिया सहित 32 देशों के लोग जुड़े। योग शिविर में भी कई देशों के लोगों ने योगाभ्यास किया। योग सत्र का अमर उजाला फेसबुक पेज पर भी लाइव प्रसारण किया गया। योग गुरु योगी सत्यम ने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की। 

becomes yoga for healthy body, resolved to build a healthy and strong India
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर परेड ग्राउंड पर आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

फिट रहने की दौड़, योग के लिए लगी होड़

नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को परेड मैदान लोगों से खचाखच भरा रहा। जिला प्रशासन और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योगाभ्यास में आठ हजार से अधिक लोग शामिल हुए। सेल्फी प्वाइंट और स्केटिंग पर योगाभ्यास करते बच्चे कार्यक्रम का खास आकर्षण रहे। योग सप्ताह के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।








मुख्य सहित सांसद रीता बहुगुणा जोशी सहित मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। ’हर घर आंगन योग’ की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लोगों को योग प्रशिक्षक धर्मेंद्र मिश्र ने लोगो को योगाभ्यास कराया और इसके फायदे बताए।
कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट, सैंडआर्ट एवं स्केटिंग योग लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एफ 95 बटालियन करेली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  मनाया गया


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एफ 95 बटालियन  करेली प्रयागराज  कैंप परिसर में योग दिवस  कमांडेंट अनिल कुमार के निर्देशन में  किया मनाया गया कंपनी कमांडर शिव मोहन दीक्षित ने योग दिवस के अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए कहा की योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। योग करने से शरीर की काफी बीमारियां भी दूर रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
becomes yoga for healthy body, resolved to build a healthy and strong India
Prayagraj News : क्रियायोग आश्रम झूंसी में योगाभ्यास कराते योगी सत्यम। - फोटो : अमर उजाला।

विश्व योग दिवस के साथ ही विश्व संगीत दिवस मनाया गया

विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर , प्रयागराज के परिसर में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय की देखरेख में विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के कक्षा अष्टम के छात्र यश सोनी ने संगीताचार्य मनोज गुप्ता के कुशल संगीत संयोजन एवं स्वर लहरियों के बीच लगभग एक घंटे तक सूर्य नमस्कार, शवासन, कपालभाति क्रिया, अनुलोम-विलोम, पद्मासन का अभ्यास कराया गया। वरिष्ठ आचार्य  सत्य प्रकाश पांडे ने योग के मुख्य चार प्रकार राजयोग, कर्मयोग ,भक्ति योग एवं ज्ञान योग के बारे में बताया। अष्टांग योग के महत्व को समझाते हुए गीता के श्लोकों का उल्लेख किया। यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान,  धारणा एवं समाधि चर्चा की l

प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने योग के महत्व को बताने के साथ ही साथ विश्व संगीत दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि यह सम्पूर्ण विश्व में प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। विश्व संगीत दिवस को "फेटे डी ला म्यूजिक" के नाम से भी जाना जाता है। इसका अर्थ है "संगीत उत्सव"। विश्व संगीत दिवस के अलावा इसे संगीत समारोह के रूप में भी जाना जाता है। विश्व में सदा ही शांति बरकरार रखने के लिए ही फ्रांस में पहली बार 21 जून 1982 में प्रथम विश्व संगीत दिवस मनाया गया था, जिसका श्रेय तात्कालिक सांस्कृतिक मंत्री श्री जैक लो को जाता है। इससे पूर्व अमेरिका के एक संगीतकार योएल कोहेन ने वर्ष 1976 में इस दिवस को मनाने की बात की थी। 

विज्ञापन
becomes yoga for healthy body, resolved to build a healthy and strong India
खुसरो बाग में मुस्लिमों ने किया योग। - फोटो : अमर उजाला।
मुस्लिमों में भी बढ़ा योग के प्रति आकर्षण
 

सामाजिक संस्था नाज़ की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खुसरोबाग में योग शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टर, नर्स व पैरामेडिकल के छात्र छात्राओं ने योग से निरोग रहने के लिए योग किया। डॉ नाज़ फात्मा ने कहा मुस्लिमों में भी योग के प्रति आकर्षण बढ़ा है।यही वजहा है की बड़ी संख्या में हिजाब में रहकर मुस्लिम महिलाएं युवतियां के साथ साथ मुस्लिम युवा भी योग के प्रति जागरूक हुए हैं जो अपने आप को स्वस्थ रखना चाहते हैं।

योग के फायदे गिनाते हुए डॉ नाज़ फात्मा ने बताया की योग से मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार होता है।शरीर के आसन और एलाईनमेंट को ठीक करता है। पाचन तंत्र बेहतर करता है। आंतरिक अंगों को मज़बूत करता है। अस्थमा के मरीज़ों के लिए भी योग फ़ायदेमंद होता है। मधुमेह रोगियों के लिए भी योग लाभदायक होता है। कहा कि दिल सम्बन्धित रोग में भी योग रामबाण है, वहीं योग से त्वचा में भी चमक और रौनक आ जाती है। खिलाड़ियों के लिए भी योग वरदान साबित होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed