फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ में होगा सभी देवताओं का संगम, एक तरफ है काशी तो एक तरफ अयोध्या

Sat, 19 Jan 2019 09:46 AM IST
vivek shukla पंकज प्रसून, अमर उजाला, प्रयागराज
पंकज प्रसून, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Jan 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram mandir and kashi vishwanath mandir model ready in kumbh mela 2019
kumbh
कुंभ क्षेत्र में ऐसे कई स्थल हैं, जहां पहुंचकर कुछ देर के लिए पांव अपने आप ठिठक जाते हैं। ऐसा ही एक स्थल है सेक्टर 15, जहां  पर सड़क के एक किनारे पर अयोध्या तो दूसरे पर काशी के दर्शन हो जाते हैं। विहिप के शिविर में एक तरफ अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर का मॉडल स्थापित है तो दूसरी तरफ काशी विश्वनाथ का मंदिर।
Ayodhya Ram mandir and kashi vishwanath mandir model ready in kumbh mela 2019
kumbh
कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह स्थान आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है। झूंसी के करीब स्थित विश्व हिंदू परिषद के शिविर में इन दिनों जहां मंदिर निर्माण की योजना को लेकर गहमा-गहमी चल रही है, वहीं दूसरी ओर इसी शिविर के परिसर में राम मंदिर का मॉडल स्थापित किया गया है।
Ayodhya Ram mandir and kashi vishwanath mandir model ready in kumbh mela 2019
kumbh
सुनहरे रंग से सजे इस मंदिर की भव्यता को देखकर आश्वचर्य चकित हुए बिना नहीं रह सकते हैं। परिषद के प्रांतीय सह मंत्री दीनदयाल गौड़ ने बताया कि इसी तरह का मंदिर अयोध्या में रामजन्म भूमि पर बनाया जाना है। दो मंजिला इस मंदिर में कई खंभे लगे हैं। यहां जो भी देखने आ रहा है, उसे यथार्थ गीता की एक पुस्तक भी दी जा रही है। पूरे मंदिर को भगवा ध्वज से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram mandir and kashi vishwanath mandir model ready in kumbh mela 2019
kumbh
इसी तरह विहिप शिविर के ठीक सामने काशी विश्वनाथ मंदिर का मॉडल स्थापित किया गया है। यहां मंदिर के मॉडल के साथ काशी में स्थापित विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए ऑन लाइन बुकिंग की जा रही है। विश्वनाथ मंदिर के मॉडल का गुंबद सुनहरे आकार का है।
विज्ञापन
Ayodhya Ram mandir and kashi vishwanath mandir model ready in kumbh mela 2019
kumbh

प्लाई और कई दूसरी लकड़ियों के साथ इसके निर्माण में कई रंगों का प्रयोग किया गया है। इसकी देखरेख करने के लिए काशी विश्ननाथ मंदिर प्रशासन के कर्मचारी भी यहां आए हुए हैं। वहां के  पुजारी भी यहां मौजूद है। जो लोग यहां दर्शन करने आते हैं, उन्हें काशी विशनाथ मंदिर के विषय में विस्तृत जानकारी भी दी जाती है। मंदिर प्रबंधन के लोगों ने बताया कि पूरे कुंभ तक यहां मंदिर का मॉडल स्थापित रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed