फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षाः अरमानों को लगे पंख, परीक्षा में शामिल हुए हजारों छात्र-छात्राएं

Mon, 21 Oct 2019 12:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Oct 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam: Wings to aspirations, thousands of students appeared in the exam
atul maheshwari scholarship exam prayagraj - फोटो : प्रयागराज
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दी जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा मेधावी छात्रों के कैरियर की राह आसान कर रही है। रविवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के बृज बिहारी सहाय (बीबीएस) इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले के दूरदराज इलाकों से आए विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखा। 

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में पंजीकृत कुल 3801 परीक्षार्थियों में से 2440 उपस्थित रहे अर्थात 64.2 फीसदी परीक्षा में शामिल हुए। 11 से 12.30 बजे के बीच हुई पहली पाली में नौवीं एवं दसवीं की परीक्षा में कुल 1546 परीक्षार्थियों में से 1011 परीक्षा में शामिल हुए। दोपहर दो से 3.30 बजे के बीच हुई दूसरी पाली की परीक्षा में ग्यारहवीं और बारहवीं के कुल 2255 परीक्षार्थियों में से 1429 परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार पहली एवं दूसरी पाली में क्रमश: 65 एवं 64 फीसदी उपस्थिति रही। छात्रवृत्ति परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला की पहल की सराहना की। इन बच्चों का कहना था कि छात्रवृत्ति मिलने से उनके भविष्य के सपने पूरे होंगे। 

दिव्यांग छात्र श्रुति लेखक के साथ पहुंचा
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में मिली सुविधा का उपयोग करते हुए एक दृष्टिबाधित परीक्षार्थी श्रुति लेखक के साथ परीक्षा में पहुंचा, जबकि पैर से दिव्यांग एक परीक्षार्थी वाकर के सहारे परीक्षा देने पहुंचा।

आपस में मिलकर प्रश्नपत्र पर चर्चा
दोनों पालियों की परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र-छात्राएं आपस में मिलकर उत्तर का मिलान करते रहे। बीबीएस इंटर कॉलेज परिसर और उसके बाहर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उत्तर को लेकर चर्चा करते रहे।

परीक्षा में इनका रहा सहयोग
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के सफल आयोजन में बीबीएस इंटर कॉलेज प्रबंधन का पूरा सहयोग रहा। स्कूल के प्रबंधक रणजीत सिंह, स्कूल प्रबंधन से जुड़ीं सीमा रानी श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या रजनी शर्मा के अलावा समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीम ने परीक्षा संपन्न कराई।
Atul Maheshwari Scholarship Exam: Wings to aspirations, thousands of students appeared in the exam
atul maheshwari scholarship exam prayagraj - फोटो : प्रयागराज

परीक्षा देने के बाद आपस में बातचीत करतीं छात्राएं।

Atul Maheshwari Scholarship Exam: Wings to aspirations, thousands of students appeared in the exam
atul maheshwari scholarship exam prayagraj - फोटो : प्रयागराज

परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam: Wings to aspirations, thousands of students appeared in the exam
atul maheshwari scholarship exam prayagraj - फोटो : प्रयागराज

परीक्षा देता दिव्यांग छात्र।

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam: Wings to aspirations, thousands of students appeared in the exam
atul maheshwari scholarship exam prayagraj - फोटो : प्रयागराज

प्रश्नों का उत्तर देने में उलझे रहे छात्र।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed