फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dadhikando fair bustled with activity within an eight-kilometer radius; Lord Krishna and Baldau set out riding

प्रयागराज: आठ किलोमीटर के दायरे में गुलजार रहा दधिकांदो मेला, चांदी के हौदे पर सवार होकर निकले श्रीकृष्ण-बलदाऊ

Sun, 13 Sep 2026 08:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Sep 2026 08:52 PM IST
सार

सुलेम सरांय का सैकड़ों वर्ष पुराना ऐतिहासिक दधिकांदो मेला रविवार रात आस्था, उल्लास और राजसी वैभव के बीच शुरू हुआ। रात करीब आठ बजे सुलेम सरांय स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती हुई।

विज्ञापन
Dadhikando fair bustled with activity within an eight-kilometer radius; Lord Krishna and Baldau set out riding
सुलेमसरांय के दधिकांदो मेले की शुरुआत से पहले भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की पूजा करते महंत बलवीर गिरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सुलेम सरांय का सैकड़ों वर्ष पुराना ऐतिहासिक दधिकांदो मेला रविवार रात आस्था, उल्लास और राजसी वैभव के बीच शुरू हुआ। रात करीब आठ बजे सुलेम सरांय स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती हुई। इसके बाद शंखनाद के बीच भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ प्रतीकात्मक हाथी पर चांदी के हौदे में सवार होकर भक्तों को सजीव दर्शन देने निकले। भगवान के दर्शन के लिए मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।

विज्ञापन

पूजा-आरती में बाघंबरी मठ के महंत बलवीर गिरि महाराज, सांसद प्रवीण पटेल, एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व सांसद केशरी देवी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार सिन्हा, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार और सत्यवीर मुन्ना समेत कई लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


शोभायात्रा में आगे ध्वजा-पताका, डीजे-बैंड और गणेश, हनुमान, विष्णु, दुर्गा व शंकर की झांकियां चल रही थीं। 40 सदस्यों की धमाल पार्टी और ब्रास बैंड ने माहौल में उत्साह भर दिया। वहीं 25 से अधिक रोशनी कमेटियों ने आधुनिक रंग-बिरंगी रोशनी से मेला क्षेत्र को जगमगा दिया। कृष्ण लीला, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, कृष्ण-सुदामा संवाद और सामाजिक सौहार्द व जागरूकता के संदेश पर आधारित 22 से अधिक चौकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद और महापौर ने भी पहुंचकर किया पूजन

मेला प्रमुख नरेंद्र खेड़ा की अगुवाई में दल ठाकुरद्वारा से सुलेम सरांय, जयंतीपुर, प्रीतमनगर, धूमनगंज, पीएसी स्थित माई जी कुटिया, मीरापट्टी, ट्रांसपोर्ट नगर और मुंडेरा चुंगी होते हुए वापस ठाकुरद्वारा पहुंचा। करीब आठ किलोमीटर के दायरे में नेहरू पार्क से बेगम बाजार तक रातभर मेले की रौनक बनी रही।

मेले में अनरसा, सोहनपापड़ी, चाट और फास्ट फूड की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। जगह-जगह लाउडस्पीकर प्रतियोगिताएं भी हुईं। देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस, पीएसी, आरएफ और सिविल पुलिस के जवान तैनात रहे।

मेला अध्यक्ष पीयूष केसरवानी, नरेंद्र खेड़ा, वीरेंद्र केसरवानी, धर्मचंद जायसवाल, महामंत्री मुकेश साहू, कोषाध्यक्ष अंकुर रस्तोगी, प्रभारी सुभाष केसरवानी, संयोजक पीयूष जायसवाल, गुलशन अरोड़ा, अतुल केसरवानी, हिमांशु निक्की गुप्ता, धनंजय सिंह, निरंकार साहू, राकेश केसरवानी और सुनील केसरवानी समेत कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed