फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University professor, 30 arrested, including 16 foreigners, Tabligi was involved in Jamaat Markaz

प्रयागराज: 16 जमाती और इलाहाबाद विवि के प्रोफेसर समेत 30 गिरफ्तार, मरकज में हुए थे शामिल

Tue, 21 Apr 2020 12:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University professor, 30 arrested, including 16 foreigners, Tabligi was involved in Jamaat Markaz
छापेमारी कर पुलिस ने 30 को किया गिरफ्तार - फोटो : prayagraj

उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन द्वारा कई बार कहे जाने के बावजूद अब भी राज्य के कई हिस्सों में जमाती छिपे हुए हैं और इसकी सूचना नहीं दे रहे हैं। सोमवार को प्रयागराज में जमातियों के छिपे होने की खबर मिलने पर पुलिस ने देर रात छापेमारी की और 30 लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


गिरफ्तार लोगों में क्वारंटीन किए गए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व 16 विदेशी जमातियों समेत कुल 30 लोग शामिल हैं। विदेशियों की गिरफ्तारी फॉरेनर्स एक्ट के तहत की गई, जबकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रोफेसर के खिलाफ जमातियों को गुप्त रूप से शहर में शरण दिलाने के आरोप में और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शाहगंज के काटजू रोड के पास स्थित अब्दुल्लाह मस्जिद मुसाफिरखाने में 31 मार्च को इंडोनेशिया के सात नागरिकों समेत नौ लोग पकड़े गए थे। यह सभी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल हुए थे।

इसी तरह करेली के हेरा मस्जिद में थाईलैंड के 9 नागरिकों समेत कुल 11 जमाती मिले थे। शाहगंज व करेली थाने में मुकदमा दर्ज कर इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया था। 

कुछ दिनों बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवकुटी के रसूलाबाद में रहने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर भी दिल्ली में आयोजित तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल होकर लौटे और चुपचाप शहर में रह रहे हैं।

इसके बाद उन्हें भी परिवार समेत क्वारंटीन कर दिया गया था। विदेशी जमातियों के साथ दिल्ली से लौटे उनके चार सहयोगियों और करेली की हेरा मस्जिद व शाहगंज में अब्दुल्ला मस्जिद मुसाफिरखाना के 9 अन्य लोगों को भी क्वारंटीन किया गया था।

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात में इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रोफेसर समेत सभी 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रोफेसर व 16 विदेशियों समेत कुल 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी को मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। जिसके बाद इन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

भेजे जा सकते हैं अस्थायी जेल
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी 30 लोगों को मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन इन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया था। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इन्हें कुछ दिनों के लिए अस्थाई जेल में भेजने पर भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed