फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नमाज के बाद मुस्लिमों ने खेली सौहार्द की होली, प्रेम-भाईचारा के दिया संदेश

Mon, 09 Mar 2020 11:02 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Mar 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
After Namaz, Muslims play Holi of harmony, message of love and brotherhood
prayagraj news - फोटो : prayagraj
चौक स्थित जामा मस्जिद के बाहर सोमवार को जोहर की नमाज के बाद मुसलमानों ने होली पर गले मिलकर सौहार्द और भाईचारा की मिसाल पेश की। इस दौरान शहीदों को भी नमन किया गया। मस्जिद के सामने नमाजियों ने अबीर गुलाल व फूलों से जमकर होली खेली।


इस दौरान रंगों केजरिए भेदभाव और गिले-शिकवों से दूर मुहब्बत का संदेश दिया गया। होली खेलने वालों में हसीब अहमद, बद्री चौरसिया, सिब्बतैन बब्लू, महताब खान, मो हसीन, संजय गुप्ता, मोहम्मद सैफ, सिराज अहमद, भैय्यू राना, मोहित कुमार समेत तमाम लोग शामिल थे। 
After Namaz, Muslims play Holi of harmony, message of love and brotherhood
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रयागराज। अवाम सेवा समिति की ओर से सोमवार को रोशन बाग में फूलों की होली खेली गई। इस दौरान आपसी प्रेम और भाईचारा का संदेश दिया गया। समिति के अध्यक्ष अबरार अहमद के नेतृत्व में लोगों ने दोपहर बाद फूलों और गुलाल से होली खेली। साथ ही अबरार ने पर्व पर किसी अनजान व्यक्ति पर रंग न डालने की अपील की।  

इस मौके पर ताज अहमद, उस्मान अहमद, सरदार महिंदर पाल सिंह, दीप शिखर, मोहम्मद गुफरान, जुल्फिकार भुट्टो, गौरव मिश्रा, जावेद अहमद, शीमू दाना, निश्चल खरे, एखलाक हुसैन, रहमान अशरफ, प्रेमनाथ जैसवार, मोहम्मद रफी, जमील खान, मोहित चड्ढा समेत तमाम लोग शामिल थे। इसी तरह वारसी समिति की ओर से नखास कोहना सेंवई मंडी में अध्यक्ष मोलाना मोहम्मद आरिफ वारसी ने होली पर एकता व सद्भाव का परिचय देने की लोगों से अपील की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed