फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन सतर्क, बाहर से आने वालों पर रखी जा रही पैनी नजर

Fri, 06 Mar 2020 12:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Administration cautious about corona virus in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। यहां कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन बाहर से आने वालों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं आपदा राहत आयुक्त की वीडियो कांफ्रेंसिंग के क्रम में मंडलायुक्त ने भी बृहस्पतिवार को अफसरों संग बैठक की और जागरूकता अभियनान चलाने के साथ अन्य सभी इंतजाम के निर्देश दिए।

Administration cautious about corona virus in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

वीडियो कांफ्रेंसिंग में अफसरों ने हर प्रमुख स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। अभियान प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के नेतृत्व में चलाया जाएगा। अस्पतालों में अलग वार्ड के अलावा सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। पर्यटन विभाग के अफसरों को होटलों में भी जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव ने स्पष्ट कहा कि यह ध्यान रखा जाए कि इसे लेकर लोगों में किसी तरह का भय न पनपने पाए।

Administration cautious about corona virus in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने सफाई, अस्पतालों में तैयारी, जागरूकता अभियान आदि पहलुओं की बिंदुवार समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन और चिकित्सा विभाग की टीम को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ाने तथा बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखने एवं उनकी जांच कराने का निर्देश दिया। स्कूलों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, सीएमओ मेजर जीएस बाजपेई की अगुवाई में चिकित्सों ने एयरपोर्ट पर लोगों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Administration cautious about corona virus in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

यहां भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक की मांग

दिल्ली में बायोमेट्रिक्स अटेंडेंस पर रोक लगा दी गई है। इसी तर्ज पर एजी ऑफिस तथा अन्य विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने भी कुछ दिनों के लिए बायोमेट्रिक्स अटेंडेंस पर रोक लगाने की मांग की है। वरिष्ठ कर्मचारी नेता सुभाष पांडेय का कहना है कि खतरे को देखते हुए सभी केंद्रीय और राज्य कार्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगानी चाहिए। उन्हाेंने पीएजी, डीएम, एसएसपी, रेलवे, सीडीए पेंशन, आयकर आदि विभागों में इस बाबत आदेश जारी करने की मांग की है।

विज्ञापन
Administration cautious about corona virus in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
आल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट्स ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय का कहना है कि  कोरोना के खतरे को देखते हुए पूरे देश में सतर्कता बरती जा रही है। इसके मद्देनजर यहां भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस कुछ दिन के लिए रोक दी जाए। उनका कहना है कि इसका आदेश जारी नहीं हुआ तो संघ की ओर से ज्ञापन सौंपा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed