फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाने में जिंदा जली महिला: हेमलता की मौत मामले में नया अपडेट, पुलिस ने इसे बनाया आरोपी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई

Thu, 18 Jul 2024 11:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 18 Jul 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt alive in police station aligarh Case filed against in-laws for woman death due to burning in Khair
Woman burnt alive in police station - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ की खैर कोतवाली में महिला की आग से जलकर मौत के मामले में पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा मृत महिला के भाई की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में लिखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मायका पक्ष इगलास के गांव मोहकमपुर लेकर गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। इधर, मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार दोपहर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस टीम ने महिला व उसके बेटे द्वारा पेट्रोल लाने के साक्ष्य खंगाले।
Woman burnt alive in police station aligarh Case filed against in-laws for woman death due to burning in Khair
Woman burnt alive in police station - फोटो : अमर उजाला
खैर कोतवाली में मंगलवार दोपहर हुए घटनाक्रम में इलाके के गांव दरकन नगरिया की 50 वर्षीय हेमलता पत्नी स्वर्गीय राजकुमार की जलने से मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ है कि महिला अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर कोतवाली में प्रवेश कर रही है। 
Woman burnt alive in police station aligarh Case filed against in-laws for woman death due to burning in Khair
Woman burnt alive in police station - फोटो : अमर उजाला
साथ चल रहा उसका बेटा गौरव मोबाइल से वीडियो बना रहा है। तभी दरोगा यह देख महिला को रोकता है और हाथ से लाइटर छीनता है। इसी प्रयास में लाइटर नीचे गिरता है, जिसे गौरव उठाता है और जला देता है। बस उसी पल पेट्रोल से भीगी महिला का शरीर आग की लपटों से घिर जाता है। महिला को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित किया जाता है। देर रात तक पुलिस इस घटना के लिए महिला के बेटे को जिम्मेदार मानती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman burnt alive in police station aligarh Case filed against in-laws for woman death due to burning in Khair
Woman burnt alive in police station - फोटो : अमर उजाला
बेटे को हिरासत में भी लिया गया। मगर बाद में उसे लोगों के दबाव में छोड़ दिया। बुधवार को इस मामले में महिला के मोहकमपुर निवासी भाई बृजमोहन ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 108 के तहत दरकन नगरिया निवासी जेठ चंद्रभान, देवर मुकेश, चंद्रभान के बेटे पवन उर्फ भूरा, पंकज व मुकेश के बेटे दीपक को नामजद कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा लिखा गया है।

विज्ञापन
Woman burnt alive in police station aligarh Case filed against in-laws for woman death due to burning in Khair
Woman burnt alive in police station - फोटो : अमर उजाला
मुकदमे में आरोप, ममेरे नहीं-फुफेरे भाई हैं आरोपी
मुकदमे में आरोप है कि उनकी बहन की शादी तीस वर्ष पूर्व राजकुमार संग हुई थी, तभी से राजकुमार अपनी बुआ के बेटे चंद्रभान-मुकेश के घर दरकन नगरिया में रहते थे। उनकी 2019 में मौत हो गई। उनकी बहन के एक बेटी व तीन बेटे हैं। मगर बहनोई की मौत के बाद से ही देवर-जेठ उन्हें मकान से बाहर करने की कोशिश करने लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed