फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 'इंसाफ दो...इंसाफ दो' की चीख से असहज हुए लोगों ने कांग्रेस नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लात घूंसों की हुई बरसात

Wed, 14 Oct 2020 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 Oct 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
toy factory blast in aligarh People beat up Congress leader in Aligarh
कांग्रेस नेता की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के देहली गेट क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान में खिलौना पिस्तौल बनाने के कारखाने में हुए विस्फोट के बाद मौके पर कांग्रेसी नेता विनोद पांडे अपने दो समर्थकों सहित पहुंच गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस जगह बचाव कार्य चल रहा था, वहां पर पहुंचकर विनोद पांडे जोर-जोर से चीख कर सरकार से इंसाफ मांगने लगे। 

toy factory blast in aligarh People beat up Congress leader in Aligarh
कांग्रेस नेता की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
इंसाफ दो... इंसाफ दो की चीख से लोग असहज हो गए। कुछ लोगों ने टोकने की कोशिश की तो उनका सुर और तेज हो गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। पिटाई करने वालों का आरोप था कि कांग्रेसी नेता उस वक्त नशे में थे और गम के मौके पर उनकी हरकत बर्दाश्त करने लायक नहीं थी। 
 
toy factory blast in aligarh People beat up Congress leader in Aligarh
कांग्रेस नेता की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया। विनोद पांडे का कहना है कि वह सरकार से पीड़ितों के लिए इंसाफ मांग रहे थे, इस बात से नाराज होकर कुछ भाजपाइयों व उनके समर्थकों ने उन पर हमला किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
toy factory blast in aligarh People beat up Congress leader in Aligarh
कांग्रेस नेता की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
खिलौना पिस्तौल के कारखाने में विस्फोट, दो सगे भाइयों समेत चार की मौत
आपको बता दें कि थाना दिल्ली गेट क्षेत्र में घनी आबादी वाले मोहल्ला खटीकान में खिलौना पिस्तौल बनाने वाले एक कारखाने में मंगलवार शाम को अचानक विस्फोट होने से दो सगे भाइयों सहित चार लोगों की मौत हो गई। इसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
toy factory blast in aligarh People beat up Congress leader in Aligarh
कांग्रेस नेता की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
घायलों का उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। विस्फोट के पीछे गैस सिलिंडर के फटने की बात कही जा रही है। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि आतिशबाजी बनाए जाने में इस्तेमाल किए जाने वाले पाउडर से विस्फोट हुआ है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed