फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में सपा सांसद पर हमला: करणी सेना की भीड़ देख हड़बड़ाए ड्राइवर, रामजीलाल पर हमले की पूरी कहानी; तस्वीरें

Mon, 28 Apr 2025 08:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Apr 2025 08:43 AM IST
सार

अलीगढ़ में रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे आगरा से बुलंदशहर के गांव सुनहेरा जा रहे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गभाना टोल से करीब 500 मीटर पहले सोमना मोड़ के पास हमला हुआ। 

विज्ञापन
SP MP Ramjilal Suman Attack Drivers panicked after seeing crowd of Karni Sena, convoy vehicles collided
हाईवे पर सासंद रामजी लाल सुमन की गाड़ी पर टायर फेंकते लोग - फोटो : संवाद
आगरा से बुलंदशहर जाते समय सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के काफिले की गाड़ियां करणी सेना के कार्यकर्ताओं की भीड़ को देख खेरेश्वर चौराहे पर आपस में टकरा गईं। दरअसल जब नारेबाजी हुई तो चालक हड़बड़ा गए और गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें 12 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। जिनका आसपास के अस्पतालों में उपचार कराया गया। 


हाथरस जनपद में चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर के ग्राम प्रधान डॉ. विजयपाल सिंह के अनुसार जब सांसद आगरा से चले थे तो उनके साथ काफी लोग अपनी-अपनी गाड़ियां साथ लेकर चले थे। हाथरस से काफिले में और गाड़ियां शामिल हुई थीं। जब काफिला अलीगढ़ में खेरेश्वर चौराहे पर पहुंचा तो दोपहर में यहां जाम भी था। 


ये भी पढ़ें -  UP: सपा का मिशन 2027 और सपा सांसद पर दूसरी बार करणी सेना का हमला...सियासी मायने समझें, अखिलेश को बड़ा फायदा!
 
SP MP Ramjilal Suman Attack Drivers panicked after seeing crowd of Karni Sena, convoy vehicles collided
हाईवे पर सासंद रामजी लाल सुमन की गाड़ी पर टायर फेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
सांसद की गाड़ी व कुछ सुरक्षा कर्मियों की गाड़ियां तो आगे निकल गई जबकि कुछ वाहन पीछे रह गए थे। इसी बीच करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर हमारी नजर पड़ी। जिन्हें देखकर अचानक चालक हड़बड़ा गए। लगा कि कहीं कोई आगे न आ जाए। इसी हड़बड़ी में काफिले में शामिल पांच गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस दुर्घटना में एडवोकेट ब्रज मोहन राही, एडवोकेट लल्लन बाबू, वीरपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, सुरेश, नेत्रपाल, पूरनचंद समेत करीब 12 लोग चोटिल हो गए। पांच गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इन सभी घायलों का आसपास के अस्पतालों में उपचार कराया गया। 

ये भी पढ़ें -   UP: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं...अखिलेश को भी खुली चुनौती
 
SP MP Ramjilal Suman Attack Drivers panicked after seeing crowd of Karni Sena, convoy vehicles collided
टोल प्लाजा पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन को रोकते एसपी देहात बुलंदशहर - फोटो : संवाद
बुलंदशहर में सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा 
पुलिस ने 15-20 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गभाना टोल पर सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन को गांव सुनेहरा न जाने के लिए कहा गया था। उन्हें अवगत कराया गया था कि उनके जाने से माहौल बिगड़ सकता है। इसके बावजूद उनके साथ मौजूद सपा के कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। बाद में सपा सांसद लौट गए, लेकिन अन्य लोग सुनहरा चले गए। इस संबंध में अरनिया थाने पर पुलिस से अभद्रता, धक्का-मुक्की करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने वाले करीब 15 से 20 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
SP MP Ramjilal Suman Attack Drivers panicked after seeing crowd of Karni Sena, convoy vehicles collided
हाईवे पर सासंद रामजी लाल सुमन की गाड़ी पर टायर फेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, टायर फेंके 
अलीगढ़ में रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे आगरा से बुलंदशहर के गांव सुनहेरा जा रहे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गभाना टोल से करीब 500 मीटर पहले सोमना मोड़ के पास हमला हुआ। यहां पहले से मौजूद करणी सेना और दूसरे संगठनों के लोगों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गाड़ियों पर टायर फेंके। हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन घंटों अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
SP MP Ramjilal Suman Attack Drivers panicked after seeing crowd of Karni Sena, convoy vehicles collided
सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर फिर हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में थाना गभाना पर 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने करणी सेना के जिला संयोजक कृष्णा ठाकुर सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट में सपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। देर शाम गिरफ्तार आरोपियों का शांति भंग करने में चालान कर एसडीएम न्यायलय में पेश किया। यहां उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed