{"_id":"61ce7d4904c9527094572bf2","slug":"sandeep-gupta-aligarh-murder-case-news-sandeep-family-asked-for-security-aligarh-police-gave-security-to-nephew-who-became-a-witness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संदीप गुप्ता हत्याकांड: कत्ल के लिए एटा तक पीछा करने को तैयार थे आरोपी, मंसूबे जानकर दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप गुप्ता हत्याकांड: कत्ल के लिए एटा तक पीछा करने को तैयार थे आरोपी, मंसूबे जानकर दहशत में परिवार
Fri, 31 Dec 2021 09:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 31 Dec 2021 09:19 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Gupta Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या का खुलासा होने के बाद अब उनका परिवार खुद को खतरा महसूस कर रहा है, क्योंकि जिस सुनियोजित साजिश के तहत इस हत्या को अंजाम दिया गया है। उस साजिश के तहत आरोपी किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसे लेकर बृहस्पतिवार को यहां आकर डीआईजी-एसएसपी से मिले परिवार ने सुरक्षा मांगी। इस पर तय किया गया है कि परिवार का जो सदस्य जहां रहता है, उसे वहां से सुरक्षा दी जाए। इसी कड़ी में मुकदमे में गवाह बने संदीप के भतीजे को अलीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा जारी कर दी है, जबकि वादी भाई को एटा से सुरक्षा के निर्देश जारी किए गए हैं।
sandeep gupta murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भी उसी दिशा में काम करते हुए खुलासा किया है। अब हमारी यही इच्छा है कि जल्द इन सभी को गिरफ्तार किया जाए। साथ में जो भी इनके साथ शामिल हों, चाहे वो कितना भी बड़ा नाम क्यों न हो और कोई भी क्यों न हो, सभी को जल्द सामने लाया जाए और गिरफ्तार किया जाए।
संदीप गुप्ता मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
इस पर दोनों अधिकारियों ने उन्हें आश्वास्त किया है। साथ में यह भी बताया कि गिरफ्तारी के साथ-साथ इस मुकदमे में मजबूत पैरवी के लिए अभी से मजबूत लिखा पढ़ी कराई जा रही है। ताकि जेल भेजने के बाद भी आरोपियों को मजबूत पैरवी व लिखा पढ़ी के दम पर सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीप गुप्ता मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
संदीप यहां न मिलता तो एटा तक पीछा करने की थी योजना
सीमेंट कारोबारी की हत्या के बाद सीसीटीवी पर हुए काम में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण इनपुट हाथ लगा है। इस इनपुट से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपियों के गैंग में शामिल एक गाइड कार क्वार्सी चौराहे पर एटा चुंगी की ओर तैयार खड़ी थी।
सीमेंट कारोबारी की हत्या के बाद सीसीटीवी पर हुए काम में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण इनपुट हाथ लगा है। इस इनपुट से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपियों के गैंग में शामिल एक गाइड कार क्वार्सी चौराहे पर एटा चुंगी की ओर तैयार खड़ी थी।
विज्ञापन
Sandeep Gupta murder case
- फोटो : अमर उजाला
यह कार इस मकसद से खड़ी थी कि अगर शहर में कहीं संदीप हाथ नहीं लगते हैं तो शूटरों को उनके पीछे एटा की ओर जे लाया जाए और जहां भी मौका मिले, वहां इस घटना को अंजाम दिया जाए। चूंकि वारदात हो गई और फिर यह कार वहां से अतरौली की ओर रवाना की गई।