फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dr Astha Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला सच, अधिकारी भी हैरान

Sun, 17 Oct 2021 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Oct 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Dr Astha Murder Case New twist in Dr Aastha Aggarwal death case Shocking truth revealed in post mortem report
Dr Aastha Aggarwal death case - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में कोरोना काल में ऑक्सीजन प्लांट को लेकर सुर्खियों में रहीं स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. आस्था अग्रवाल (33) को पहले पीटा गया। फिर गला दबाकर मौत के घाट उतारा गया। इसके बाद उनका शव घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए फंदे पर लटकाया गया था। बृहस्पतिवार को चार डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में उनकी मौत का कारण गला दबाकर (स्ट्रांगुलेशन) हत्या करना आया है। इधर, इस घटना में आस्था की बहन की तहरीर पर पति अरुण अग्रवाल के अलावा देवर, जेठ व एक दोस्त को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मायके पक्ष ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार करना तय किया है। स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में तैनात डॉ. आस्था अपने पति अरुण अग्रवाल संग क्वार्सी क्षेत्र की रमेश विहार कॉलोनी में रहती थीं। दंपती पर 10 वर्षीय बेटा अर्नव व 8 वर्षीय आन्या है। 
Dr Astha Murder Case New twist in Dr Aastha Aggarwal death case Shocking truth revealed in post mortem report
dr agrawal - फोटो : अमर उजाला
पति अरुण कासिमपुर में राधिका ऑक्सीजन प्लांट चलाता है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात से आस्था का अपने मायके पक्ष के लोगों या अन्य किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। उनका पति भी बच्चों को सिविल लाइंस श्याम नगर में अपने बड़े भाई के घर छोड़कर गायब है। 
 
Dr Astha Murder Case New twist in Dr Aastha Aggarwal death case Shocking truth revealed in post mortem report
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम को आस्था की आगरा में रहने वाली बहन आकांक्षा ने काफी प्रयास के बाद बहन से संपर्क न होने पर आस्था के ड्राइवर मनीष चौधरी को आस्था के घर भेजा। तब पता चला कि बाहर ताला लटका है और अंदर बेडरूम में आस्था का शव फंदे पर झूल रहा है। इस खबर पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dr Astha Murder Case New twist in Dr Aastha Aggarwal death case Shocking truth revealed in post mortem report
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसी समय आकांक्षा ने हत्या का आरोप मढ़ा था। देर रात यहां पहुंचकर आकांक्षा ने अपने बहनोई अरुण अग्रवाल के अलावा अरुण के छोटे भाई अनुज व बड़े भाई तरुण अग्रवाल के अलावा पड़ोस में ही रहने वाले दोस्त अर्पित अग्रवाल को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
Dr Astha Murder Case New twist in Dr Aastha Aggarwal death case Shocking truth revealed in post mortem report
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इधर, बृहस्पतिवार को चार डॉक्टरों के पैनल क्रमश: डॉ. विशाका माधवी, डॉ. नीरज, डॉ. अनिल व डॉ. हारुन के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में आस्था के शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में साफ आया है कि आस्था को गला दबाकर मारा गया। उसके साथ इससे पहले मारपीट हुई है, जिससे उसके पैरों पर नीले निशान व चेहरे, गर्दन आदि पर भी मारपीट की खरोंच के निशान हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed