{"_id":"5f58fe644aea9712e3455e85","slug":"little-boy-pranav-singh-of-kilkari-play-school-teaches-home-isolation-rules","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आइए प्रणव से सीखें होम आइसोलेशन, कोरोना से बचाव के लिए अनोखे अंदाज में दे रहा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइए प्रणव से सीखें होम आइसोलेशन, कोरोना से बचाव के लिए अनोखे अंदाज में दे रहा संदेश
Wed, 09 Sep 2020 09:57 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
अपने आइसोलेशन होम के साथ प्रणव
- फोटो : अमर उजाला
बदलते हालातों में इंसान खुद को परिस्थितियों के हिसाब से ढाल लेता है, जिसका जीता जागता उदाहरण किलकारी प्ले वे स्कूल के एलकेजी में पढ़ने वाले विष्णुपुरी निवासी चार वर्षीय प्रणव सिंह ने दिया है। बच्चे जहां गुड्डे गुड़ियों का खेल खेलते हुए बचपना करते रहते हैं, उस उम्र में प्रणव सिंह होम आइसोलेशन का खेल खेल रहे हैं।
अपने आइसोलेशन होम के साथ प्रणव
- फोटो : अमर उजाला
छोटा सा घर बनाकर उसमें अपनी कल्पनाओं की सारी सुविधाएं रखते हुए प्रणव ने मास्क, सैनिटाइजर और होम आइसोलेशन को तवज्जो दी है। विष्णुपुरी के श्याम निकेतन निवासी प्रणव सिंह कोरोना संक्रमण काल के चलते स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। प्रणव किलकारी प्ले वे स्कूल में कक्षा एलकेजी के छात्र हैं। कोरोना संक्रमण से बचने के नियमों का पालन करना उन्होंने अच्छे से सीख लिया है।
अपने आइसोलेशन होम के साथ प्रणव
- फोटो : अमर उजाला
अब वह 10 दिनों से होम आइसोलेशन का खेल खेलने में व्यस्त हैं। मां नीतेश ने बताया कि प्रणव इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स में रुचि रखते हैं। कोरोना के चलते जब वह स्कूल नहीं जा पाए तो हमने कोरोना वायरस के बारे में समझाया। स्कूल से हाथ धोने और मास्क पहनने की जागरूकता मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद पूरा प्रकरण समझ में आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने आइसोलेशन होम के साथ प्रणव और उनकी मां
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में प्रणव ने होम आइसोलेशन खेल खेलने के लिए घर बनवाया है। जिसके माध्यम से प्रणव लोगों को बताना चाह रहे हैं कि घर के अंदर सारी सुविधाओं में व्यस्त रहना चाहिए। वहीं जब घर से बाहर निकले तो मास्क लगाकर निकलें और किसी अनजान वस्तु-विशेष को छूने पर हाथों को सैनिटाइज करना चाहिए।
विज्ञापन
अपने आइसोलेशन होम के साथ प्रणव
- फोटो : अमर उजाला
इससे कोरोना संक्रमण से बचना चाहिए। प्रिंसिपल बिपाशा मुखर्जी ने बताया कि वीडियो इतनी अच्छी लगी है कि इसे सभी शिक्षकों और बच्चों तक पहुंचाया जा रहा है। इसे सोशल मीडिया पर साझा करेंगे और प्रणव को सम्मानित भी किया जाएगा।