{"_id":"5cd534b9bdec2207917912e3","slug":"lady-singham-caught-miscreants-in-film-style-at-aligarh-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदमाश ने बीच सड़क जब माथे पर ताना तमंचा तो पुलिस वाली बनी 'लेडी सिंघम' और पकड़ लिया कुख्यात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश ने बीच सड़क जब माथे पर ताना तमंचा तो पुलिस वाली बनी 'लेडी सिंघम' और पकड़ लिया कुख्यात
महानगर की बन्नादेवी थाना पुलिस इंस्पेक्टर अरुणा राय ने गुरुवार को खैर थाने के हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात बदमाश बलिया को फिल्मी स्टाइल में लेडी सिंघम बन दबोच लिया। सेंट्रो कार में सवार होकर थाने के सामने से गुजर रहे बदमाश के पीछे संदिग्धता के आधार लगी पुलिस को देख बलिया ने भागने की कोशिश की।
2 of 5
lady singham
हड़बड़ाहट में उसने कई राहगीरों को कार से टक्कर मारकर घायल भी कर दिया। मगर, सारसौल चौराहा पर लगे जाम में वह फंस गया। घिरने पर उसने इंस्पेक्टर पर तमंचा तान दिया। मगर, इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बदमाश को पीछे से घेरकर उसके सिर पर पिस्टल तान उसे दबोच लिया। पुलिस देर रात तक बलिया से पूछताछ में जुटी रही।
3 of 5
lady singham
वाकये दोपहर के समय का है। बन्नादेवी थाने के सामने से एक गुजरती एक सेट्रों कार चालक की गतिविधि पर इंस्पेक्टर को शक हुआ। संदिग्धता के आधार पर उन्होंने एक दरोगा को कार का पीछा कर उसे रोकने को कहा। दरोगा कार के पीछे लग गया। पुलिस के पीछे लगने पर सेंट्रो कार चला रहे बदमाश बलिया ने कार तेज स्पीड में कर दी। इससे उसकी कार की चपेट में तीन-चार राहगीर भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरोपी
इतने में दरोगा ने वायरलेस पर बदमाश के भागने की सूचना दे दी। थाना पुलिस उसके पीछे लग गई। इसी बीच सारसौल चौराहा पर लगे जाम में बलिया की कार फंस गई। पुलिस द्वारा खुद को घिरता देख उसने तमंचा निकाल लिया और पुलिस को धमकाकर वहां से भागने की कोशिश की। हालांकि इंस्पेक्टर अरुणा राय ने सूझबूझ दिखा पीछे से जाकर बलिया के सिर पर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन
5 of 5
lady singham
इससे घबराए बलिया ने सरेंडर कर दिया। सीओ द्वितीय संजीव दीक्षित के अनुसार बलिया खैर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। फिलहाल उससे पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए तो शहर नहीं आया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।