फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#VoteKaro लोकसभा चुनाव दूसरा चरण: कहीं मतदान के लिए कतार तो कहीं बहिष्कार

Thu, 18 Apr 2019 04:40 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 18 Apr 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Aligarh shows various pictures of pollling stations
अलीगढ़ स्थित रघुवीर बाल मंदिर स्कूल में मतदाताओं की भीड़ - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का मतदान जारी है बता दें कि दूसरे चरण में उत्तरप्रदेश की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। लोगों में वोटिंग को लेकर  भारी उत्साह देखा जा सकता है , बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहें हैं। अलीगढ़ में दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। यहां 18 लाख 82 हजार 47 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने अलीगढ लेाकसभा की पांचों विधानसभाओं में 1045 मतदान केन्द्र व 2136 मतदान स्थल बनाये हैं ।

Lok Sabha Chunav 2019: Aligarh shows various pictures of pollling stations
अलीगढ़ मे अमर उजाला की पहल पिंक बूथ - फोटो : Amarujala

देश-भर में जहां मतदान को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए चुनाव आयोग विभिन्न तरह के अभियान चला रहा है । ऐसे में अमर उजाला की महिला मतदाताओं को वोट करने के लिए उत्साहित करने वाली अनोखी पहल 'पिंक बूथ' अलीगढ़ स्थित डीएस इंटर कालेज मे चलाई गई। इसके तहत मतदान केंद्र का नाम 'आदर्श सखी मतदान केंद्र' रखा गया है।

Lok Sabha Chunav 2019: Aligarh shows various pictures of pollling stations
शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन पहुंचे वोट देने - फोटो : Amarujala
अलीगढ़ के मोहल्ला खाइडोर क़ानूनगोयन में शादी के बाद विदा होती अंशु वर्मा पुत्री चमन वर्मा ने बूथ पर जाकर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Aligarh shows various pictures of pollling stations
आगरा में वोट देने पहुंची 80 साल की मिथिलेश देवी - फोटो : ANI

आगरा में एक पोलिग बूथ पर वोट देकर निकलती 80 साल की बुजुर्ग महिला मिथिलेश देवी।

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Aligarh shows various pictures of pollling stations
अलीगढ़ के हाथरस में मतदान का बहिष्कार - फोटो : ANI
अलीगढ़ ,हाथरस लोकसभा क्षेत्र की अलीगढ़ की इगलास विधानसभा क्षेत्र के बिजौना बुजुर्ग गांव में ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया मतदान का बहिष्कार किया जिसके बाद प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे और  ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed